US में प्लेन क्रैश, एक मासूम बच्चे समेत विमान में सवार सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम की वजह से हुआ हादसा

New York: अमेरिका के विस्कॉन्सिन राज्य में दर्दनाक विमान हादसे में एक बच्चे समेत सभी छह यात्रियों की मौत हो गई. विमान केनोशा से मेनोमोनिया जा रहा था, तभी वह डेलॉना के पास घने जंगलों वाले इलाके में क्रैश हो गया. हादसे के बाद जांच एजेंसियां पायलट की अंतिम बातचीत, मौसम की परिस्थितियों और विमान में संभावित तकनीकी खराबी की जांच कर रही हैं. स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक दुर्घटनाग्रस्त विमान छह सीटों वाला एकल इंजन का पाइपर पीए-46 विमान था. उसने केनोशा से उड़ान भरी थी और उसे मेनोमोनिया पहुंचना था.

दुर्घटनाग्रस्त होने की कई आपात सूचनाएं मिलीं

सॉक काउंटी शेरिफ विभाग को रात करीब साढ़े नौ बजे विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की कई आपात सूचनाएं मिलीं. इसके बाद पुलिस और बचाव दल घटनास्थल के लिए रवाना हुए. विमान विस्कॉन्सिन डेल्स से लगभग 10 मील दक्षिण-पश्चिम में एक घने जंगल में दुर्घटनाग्रस्त हुआ. बचाव दल जब वहां पहुंचा तो विमान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका था. शुरुआती जांच में विमान में सवार सभी छह लोगों की मौत की पुष्टि हुई.

हादसे के समय इलाके में मौसम खराब था

प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार हादसे के समय इलाके में मौसम खराब था. तेज आंधीए भारी बारिश और घने बादलों के कारण विमान को उड़ान के दौरान मुश्किलों का सामना करना पड़ा हो सकता है. हादसे से कुछ समय पहले विमान के पायलट ने हवाई यातायात नियंत्रण केंद्र से संपर्क किया था. अब अधिकारी उस बातचीत के ऑडियो रिकॉर्ड और अन्य संचार विवरणों की जांच कर रहे हैं. अमेरिका की संघीय विमानन प्रशासन (एफएए) और राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड (एनटीएसबी) इस हादसे की जांच कर रही हैं. उपलब्ध जानकारी के अनुसार तकनीकी जांच की अगुवाई एनटीएसबी कर रहा है.

इसे भी पढ़ें. CM योगी का मिर्जापुर दौरा: विंध्याचल धाम में दर्शन किए, शिक्षक सम्मेलन में सपा पर जमकर बरसे

Latest News

MP में हादसा: ट्रॉले ने स्कूटी में मारी टक्कर, दो सगे भाइयों सहित तीन छात्रों की मौत

Dhar Accident: मध्य प्रदेश से दुखद खबर सामने आई है. गुरुवार दोपहर हुए सड़क हादसे में तीन छात्रों की...

More Articles Like This

Exit mobile version