नहीं रही दुनिया की सबसे बुजुर्ग महिला टोमिको इटूका, इतने वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

World oldest Japanese Woman Dies: गिनीज वर्ल्‍ड रिकॉर्ड में दर्ज दुनिया की सबसे उम्रदराज महिला टोमिको इटूका का 116 साल की उम्र में निधन हो गया. टोमिको इटूका जापानी महिला थी. जापान के अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि दुनिया की सबसे अधिक उम्र वाली महिला टोमिको का निधन हो गया है. मौत के समय वह 116 साल की थी.

दुनिया की सबसे बुजुर्ग महिला की मौत

अधिकारियों ने बताया कि ‘गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ के अनुसार, जापान की निवासी इटूका दुनिया की सबसे बुजुर्ग महिला थीं. वृद्धावस्था नीतियों के प्रभारी अधिकारी योशित्सुगु नगाटा ने बताया कि इटूका का निधन 29 दिसंबर को मध्य जापान के ह्योगो प्रांत के आशिया स्थित एक देखभाल गृह में हुआ. टोमिको इटूका का जन्म 23 मई 1908 को हुआ था.

20 साल की उम्र में हुई थी शादी

पिछले वर्ष 117 साल की मारिया ब्रान्यास की मृत्यु के बाद इटूका सबसे बुजुर्ग व्यक्ति बन गई थीं. नगाटा ने बताया कि ओसाका में जन्मी इटूका हाई स्कूल में वॉलीबॉल प्‍लेयर थीं. उन्होंने दो बार 3,067 मीटर (10,062 फुट) ऊंचे माउंट ओनटेक पर चढ़ाई की. 20 साल की उम्र में उनकी शादी हुई और उनकी दो बेटियां और दो बेटे हुए. नगाटा ने बताया कि 1979 में पति की मृत्यु के बाद इटूका नारा में अकेली रहती थीं. फिलहाल उनके परिवार में एक बेटा, एक बेटी और 5 पोते-पोतियां हैं.

ये भी पढ़ें :- भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि, अब 130 kmph की रफ्तार से ट्रेन चलाने के उपयुक्त हैं 23,000 किमी के ट्रैक

 

Latest News

बिठूर में बोले CM योगी- सिर्फ भाजपा के पास दंगाइयों का उपचार, सपा के नेता भी लेने लगे हैं राम का नाम, इनके इरादे...

Cm Yogi In Kanpur: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर के बिठूर में अपने संबोधन के दौरान समाजवादी पार्टी पर...

More Articles Like This

Exit mobile version