लाल सागर में भारतीयों की बोट पर हमला, 14 नागरिकों की सुरक्षा में जुटा दूतावास

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Yemen News: लाल सागर में यमन के समुद्री तट के पास 14 भारतीय नागरिकों को ले जा रही एक नौका को निशाना बनाया गया. इस बीच हूती गुट से जुड़े सैन्य प्रवक्ता का कहना है कि लाल सागर में स्थित जुकार द्वीप के पास सऊदी अरब की सेना ने भारतीय नौका पर हमला किया है. इस चौंकाने वाले दावे के सामने आते ही यमन में मौजूद भारतीय दूतावास पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है. उन्होंने स्पष्ट किया कि वह घटना से जुड़े सभी तथ्यों की बारीकी से पड़ताल कर रहें है. साथ ही ये भी कहा कि नाव पर मौजूद सभी भारतीय नागरिकों की सुरक्षा और कुशलता सुनिश्चित करने के लिए हर संभव सहायता दी जा रही है.

सऊदी अरब ने जानबूझकर किया नौका को टारगेट

इस बीच यमन के हूती समर्थित सैन्य प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल याह्या सारी ने दावा किया कि सऊदी अरब ने जुकार द्वीप के पास एक नौका को जानबूझकर टारगेट किया है. उन्होंने कहा कि ‘शुरुआती जानकारी के अनुसार, सऊदी दुश्मन ने जुकार द्वीप के पास 14 भारतीय नागरिकों को ले जा रही एक नौका पर हमला किया है.’  यमन के सुरक्षा बल समंदर में राहत और बचाव अभियान चला रहे हैं. इस रेस्क्यू ऑपरेशन की विस्तृत जानकारी जल्द ही साझा की जाएगी.
वहीं, हूती प्रवक्ता ने इस कार्रवाई को गैर-जिम्मेदाराना करार देते हुए कहा कि इस तरह के कदमों से लाल सागर में अंतरराष्ट्रीय नौवहन के लिए गंभीर खतरा पैदा हो रहा है. हूती प्रवक्ता ने वैश्विक समुदाय से सऊदी अरब के इन कदमों को तुरंत रोकने की अपील भी की है.

भारतीय दूतावास ने क्या कदम उठाए?

Latest News

अंडमान-निकोबार आइलैंड: टूरिज्म फेस्टिवल की तैयारी शुरू, LG डॉ. दिनेश शर्मा ने की समीक्षा, मनाई वाल्मीकि जयंती

श्री विजया पुरम: अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा प्रशासनिक कार्यों, पर्यटन संवर्धन और सांस्कृतिक आयोजनों...

More Articles Like This

Exit mobile version