Zakir Naik in Pakistan: पाकिस्तान पहुंचा जाकिर नाइक, शहबाज शरीफ ने दिया था निमंत्रण

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Zakir Naik in Pakistan: भारत में कट्टरपंथ को बढ़ावा देने और मनी लॉड्रिंग जैसे कई मामलों में वांछित जाकिर नाइक पाकिस्तान पहुंचा है. इस दौरान वो इस्लामाबाद, कराची और लाहौर में धार्मिक जनसभाओं को भी संबोधित करेगा. कई रिपोर्ट्स के द्वारा धार्मिक मामलों के मंत्रालय के प्रवक्ता के हवाले से बताया कि जाकिर नाइक शुक्रवार की नमाज सभाओं का भी नेतृत्व करेगा.

कई जनसभाओं को करेगा संबोधित

बता दें कि जाकिर नाइक 28 अक्‍टूबर तक पाकिस्‍तान में ही रहेगा. वो पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के निमंत्रण पर वहां पहुंचा है. ऐसे में इस्लामाबाद पहुंचने पर जाकिर नाइक का भव्य स्वागत किया गया है. इतना ही नहीं एयरपोर्ट पर स्वागत के लिए धार्मिक मामलों के मंत्रालय के आला अधिकारी भी मौजूद रहे.

जाकिर नाइक पर है ये आरोप

दरअसल भारतीय कानूनों से बचने के लिए वो भागता फिर रहा है. पाकिस्‍तान पहुंचने से पहले वो मलेशिया में था. हालांकि भारत सरकार लगातार जाकिर नाइक के प्रत्यर्पण की कोशिश कर रही है. उसपर हेट स्पीच, मनी लॉन्ड्रिंग और धार्मिक कट्टरपंथ को बढ़ाना देने के आरोप हैं.

इसे भी पढें:- Pakistan: पूर्व PM इमरान खान के खिलाफ दर्ज हुए तीन नए मामले

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version