Spain Helicopter Crash: स्पेन में बिजली के तारों से टकराया हेलिकॉप्टर, 3 लोगों की मौत

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Spain Helicopter Crash: स्पेन के पुकोल शहर के पास एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्‍त हो गया. इस दौरान उसमे सवार तीन लोगों की मौत हो गई. हालांकि हादसे की सूचना मिलते ही बचाव दल और दमकल की तीन गाडियों ने मौके पर पहुंचकर रेस्‍क्यू अभियान शुरू कर दिया.

कैसे हुआ हादसा

जानकारी  के मुताबिक, यह हादसा स्‍पेन के पुकोल शहर के पास पहाड़ी इलाके में हुआ है. दरअसल, हेलीकॉप्टर उड़ान के दौरान हाई-वोल्टेज बिजली के तारों से टकरा गया, जिसके बाद इसमें तेज धमाका हो गया और वह खेत में जा गिरा. हेलीकॉप्टर के नीचे गिरते ही उसमें आग लग गई, जिससे उसके अंदर मौजूद तीनों लोगों की मौत हो गई.

मामले की जांच में जुटी टीम

वहीं, स्थानीय मीडिया ने बताया कि दुर्घटना के बाद भी लटके हुए तार और घटनास्थल पर फैला ईंधन स्थिति को और भी गंभीर बना रहा है. फिलहाल, किसी और दुर्घटना से बचने के लिए इलाके में सावधानी से बचाव अभियान चलाया जा रहा है. इस विमान हादसे ने एक बार फिर से

हेलीकॉप्टर उड़ानों की सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं. हालांकि जांच कर रही टीम इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर हेलि‍कॉप्‍टर हाई टेंशन तार से टकराया कैसे, क्‍या उसे आगे मौजूद खतरों के बारे में संकेत नहीं मिल रहे थे.

इसे भी पढें:-इजरायली हमले में परिवार के साथ मारा गया हमास कमांडर, फिलिस्तीन मुक्ति मोर्चा के भी तीन नेता ढेर

 

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This

Exit mobile version