कुरान पर हाथ रखकर…, न्यूयॉर्क सिटी को मिला पहला मुस्लिम मेयर

Zohran Mamdani : न्यूयॉर्क सिटी में गुरुवार तड़के जोहरान ममदानी ने शहर के 112वें मेयर के रूप में शपथ ली. यह समारोह अंडरग्राउंड हुआ, बता दें कि इसमें ममदानी ने दो कुरान पर अपना हाथ रखकर शपथ ली. प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक, डेमोक्रेटिक सोशलिस्ट विचारधारा से जुड़े ममदानी ने अमेरिका के सबसे महंगे शहरों में से एक न्यूयॉर्क में महंगाई और जीवनयापन की लागत को लेकर बड़े वादों के साथ चुनाव लड़ा था. बता दें कि शपथ लेते ही उन्‍होंने शहर की राजनीति में एक नया अध्याय शुरू कर दिया.

ऐतिहासिक मेयर बने जोहरान ममदानी

बता दें कि 34 वर्षीय जोहरान ममदानी युगांडा में जन्मे प्रवासी हैं. इसके साथ ही वे न्यूयॉर्क सिटी के पहले मुस्लिम मेयर, पहले दक्षिण एशियाई मेयर और पिछले सौ वर्षों में सबसे कम उम्र के मेयर बने हैं. उनकी जीत को अमेरिकी राजनीति में एक ऐतिहासिक पल माना जा रहा है.

डेमोक्रेटिक प्राइमरी में जीत हासिल कर राजनीतिक को चौंकाया

जानकारी के मुताबिक, क्वींस से पूर्व स्टेट असेंबलीमैन रहे ममदानी ने पिछले साल डेमोक्रेटिक प्राइमरी में जीत हासिल कर राजनीतिक हलकों को चौंका दिया था. उनके इस फैसले से आम लोगों की जेब पर बढ़ते बोझ से निपटना रहा.

ममदानी के बड़े चुनावी वादे

ऐसे में चुनाव अभियान के दौरान ममदानी ने कई बड़े वादे किए थे. जैसे- यूनिवर्सल चाइल्डकेयर प्रोग्राम शुरू करना, करीब 20 लाख रेंट-स्टेबलाइज्ड किरायेदारों के लिए किराया फ्रीज करना और शहर की बसों को ‘तेज और मुफ्त’ बनाना शामिल है.

लेटिशिया जेम्स को ‘राजनीतिक प्रेरणा‘ बताया- ममदानी

जानकारी के मुताबिक, न्यूयॉर्क स्टेट की अटॉर्नी जनरल लेटिशिया जेम्स ने ममदानी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. इसके साथ ही ममदानी ने लेटिशिया जेम्स को अपनी ‘राजनीतिक प्रेरणा’ बताया है. बता दें कि शपथ ग्रहण समारोह मैनहैटन के सिटी हॉल पार्क के नीचे स्थित पुराने सिटी हॉल सबवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर हुआ. यह स्टेशन अपनी टाइलों से सजी मेहराबदार छत और पीतल के झूमरों के लिए जाना जाता है. प्राप्‍त जानकारी के अनुसार 1945 में बंद किए गए इस स्टेशन को आम लोगों के लिए बंद रखा गया है और यहां केवल कभी-कभार गाइडेड टूर होते हैं.

इसे भी पढ़ें :- Russia Ukraine War: यूक्रेन ने नए साल की रात रूस के तेल ठिकानों पर दागे ड्रोन, लगी भीषण आग

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज मंगलवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 27 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version