Kushinagar Fire: कुशीनगर में झोपड़ी बनी आग का गोला, मां और पांच बच्चों की जिंदा जलकर मौत

Must Read

Kushinagar Fire: यूपी के कुशीनगर जिले में दर्दनाक हादसा की खबर सामने आ रही है. यहां रामकोला थाना इलाके में एक झोपड़ी में आग लग गई. आग की इस घटना में महिला और उसके पांच बच्चों की जिंदा जलकर मौत हो गई. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, कुशीनगर की नगर पंचायत रामकोला के उर्दहा गांव में बुधवार की रात करीब 12 बजे अज्ञात कारणों से रिहायशी झोपड़ी आग लग गई. इस घटना में झोपड़ी में अपने पांच बच्चों के साथ सो रही महिला जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई गई. घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी रमेश रंजन, पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल और एएसपी रितेश कुमार सिंह सहित थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई. फायर कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.

रामकोला थाना इलाके के उर्दहा गांव में नौमी सरजू के घर में हुई इस अगलगी की घटना में उसकी पत्नी संगीता (38), उसका पुत्र अंकित (10) लक्ष्मीना (9), रीता (3), गीता (2) और बाबू एक साल की झुलसकर मौत हो गई. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

Latest News

T20 World Cup 2026 IND vs ENG: भारत ने इंग्लैंड को 7 रन से हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब न्यूजीलैंड से होगा खिताबी...

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड को 7 रन से हराकर फाइनल में जगह बना ली. अब टीम इंडिया का मुकाबला न्यूजीलैंड से होगा.

More Articles Like This