Odisha Train Tragedy: फरार JE को CBI ने दबोचा, जब्‍त किए गए महत्वपूर्ण कागजात

Must Read

Odisha Train Tragedy: बालासोर जिले के बाहानगा बाजार रेलवे स्टेशन पर हुए भीषण रेल हादसे की जांच कर रही सीबीआई की टीम ने मंगलवार को सिग्नल जूनियर इंजीनियर आमिर खान को हिरासत में लिया. सूत्रों की माने तो सीबीआई ने उससे पूछताछ किया है. इसके साथ ही एक दिन पहले उनके घर को सील कर चुकी सीबीआई ने आज उनकी मौजूदगी में उनके किराए के मकान को खोलने के साथ ही कई महत्वपूर्ण कागजात को जब्त किया है, जिसकी जांच टीम द्वारा की जा रही है.

सीबीआई टीम को लंबे इंतजार के बाद मिली सफलता
मालूम हो कि एक दिन पहले सोमवार को सीबीआई की तीन सदस्यीय टीम ने सिग्नल इंजीनियर आमिर खान के सोरो स्थित किराए के मकान पर छापा मारा था. हालांकि, उस समय आमिर वहां नहीं थे. उनके घर में ताला लगा हुआ था.

ऐसे में सीबीआई की टीम ने काफी देर तक उनके घर के पास इंतजार किया, लेकिन जब कोई नहीं आया तो शाम के समय टीम ने उनके घर को सील करते हुए वहां पर पुलिस का पहरा लगा दिया था और फिर टीम वापस चली गई थी.

इस दौरान यह भी पता चला है कि खान की पत्नी पश्चिम बंगाल में अपने घर चली गई है. हालांकि, आमिर को कहां से हिरासत में लिया गया है, इसकी स्थिति अभी स्‍पष्‍ट नहीं हो पाई है.

हादसे की सच्‍चाई सामने लाने जुटी CBI
दो जून को हुए भीषण रेल हादसे की जांच अपने हाथ में लेने के बाद से सीबीआई इसके पीछे के कारणों की जांच कर रही है. अब तक जांच टीम स्टेशन प्रबंधक के साथ ही 12 विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों से कई बार पूछताछ कर उनके बयान दर्ज कर चुकी है.
दुर्घटना मानवीयकृत थी या यांत्रिक रूप से गड़बड़ी के कारण हुई थी, इसका पता लगाने के लिए तकनीकी अधिकारियों की भी मदद ली गई है. स्टेशन के पैनल बोर्ड, रिले रूम और सिग्नल रूम को सील करने के साथ ही कुछ यांत्रिक उपकरण भी जब्त किए गए हैं.

Latest News

26 October 2026 Ka Panchang: सोमवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

26 October 2026 Ka Panchang: 26 अक्टूबर, सोमवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि सुबह 9 बजकर 42...

More Articles Like This