Himachal Rain Alert: हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश, बाढ़ में बहे कई वाहन, मची अफरा-तफरी

Must Read

Himachal Rain Alert: हिमाचल प्रदेश में बारिश की आफत जारी है. भारी बारिश की वजह से मंडी जिला की सराज घाटी में जबरदस्त नुकसान हुआ है. सराज के तुंगाधार में बारिश के चलते आई बाढ़ में कई वाहन बह गए. कुल्लू जिला मुख्यालय के समीप दोहरनाला क्षेत्र में शनिवार रात को मूसलधार बारिश के कारण मौहल खड्ड में बाढ़ आ गई.

खड्ड में बाढ़ आने से नरोणी गांव के पास एक दर्जन वाहन बाढ़ की जद में आए. कुछ वाहनों को रात को ही निकाला गया. मानसून की पहली बारिश से आई बाढ़ की जिला कुल्लू में इस साल की यह पहली घटना है. आधी रात को नाले में बाढ़ आने से लोगों में अफरा-तफरी मच गई। रविवार सुबह भी जिले में बारिश का क्रम जारी रहा. भारी बारिश से लोगों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच गई हैं.

Latest News

महाभारत के संवादों से लेकर उपन्यासों तक, राही भारतीय संवेदना के स्वर हैं: हरीश भिमानी

गाजीपुर: आधुनिक भारतीय साहित्य और सिनेमा के शिखर पुरुष डॉ. राही मासूम रज़ा की जन्मशती के अवसर पर माटी...

More Articles Like This