Astrology: मंगल का सिंह राशि में गोचर, 1 जुलाई से चमकेगी इन राशियों की किस्मत

Must Read

mangal rashi parivartan 2023: जुलाई माह में कई प्रमुख ग्रह-नक्षत्र अपनी राशि परिवर्तित कर रहे हैं. इसी क्रम में ग्रहों के सेनापति मंगल शनिवार 1 जुलाई को 01:52 पर सूर्य की राशि सिंह में गोचर करने वाले हैं. मंगल ग्रह को उग्रता और साहस का कारक माना जाता है. जुलाई में मंगल का सिंह राशि में गोचर कई राशि के जातकों को विशेष लाभ पहुंचाएगा और उन्हें हर क्षेत्र में सफलता दिलाएगा. आइए काशी के ज्योतिष मर्मज्ञ श्रीनाथ प्रपन्नाचार्य से जानते हैं मंगल का गोचर किन किन राशि वालों के लिए शुभ रहने वाला है.

मेषः मेष राशि का मंगल में गोचर बहुत शुभ रहने वाला है. मंगल ग्रह के सिंह राशि में गोचर से मेष राशि के जातकों के आय के स्रोत में वृद्धि होगी. धन लाभ के प्रबल योग बनेंगे. परिवार में मांगलिक कार्यक्रम की योजना बन सकती है. रिश्तों में मिठास आएगी. प्यार के रिश्तों में खटास उत्पन्न होगी.

सिंहः ग्रहों के सेनापति मंगल सिंह राशि में ही गोचर कर रहे हैं. ऐसे में इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलेगा. किसी अच्छे कंपनी से नौकरी का ऑफर मिल सकता है. विदेश जाने के योग बन रहे हैं. आय के साथ बचत में वृद्धि होगी, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. परिवार का साथ मिलेगा.

वृश्चिकः मंगल का गोचर इस राशि के जातकों को खूब लाभ कराएगा. इस दौरान सरकारी योजना का भी लाभ मिल सकता है. व्यवसाय में मनचाहा मुनाफा होगा. भवन भुमि खरीदने के योग बनेंगे. व्यवसाय में मनचाहा लाभ होगा. परिवार में मांगलिक कार्यक्रम की योजना बन सकती है.

कुंभः मंगल का सिंह राशि में गोचर कुंभ राशि वालों की किस्मत चमका देगा. नौकरी में प्रमोशन की संभावना है. घर परिवार में उत्साह का माहौल रहेगा. इनकम में बढ़ोतरी होगी और आय के कई मार्ग भी प्रशस्त होंगे. समाज में भी आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी. शिक्षा क्षेत्र में भी सफलता मिलेगी.

ये भी पढ़ेंः Chaturmas Start: शादी पर लगी रोक, जानिए नवंबर-दिसंबर में विवाह और गृह प्रवेश के शुभ मुहूर्त

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और विभिन्न जानकारियों पर आधारित है. The Printlines इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Latest News

24 October 2026 Ka Panchang: शनिवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

24 October 2026 Panchang: 24 अक्टूबर 2026 को आश्विन शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि और शनिवार का दिन है....

More Articles Like This