Sultanpur News: दो किसानों को बदमाशों ने गोलियों से भूना, मौत

Must Read

Sultanpur News: उत्‍तर प्रदेश के सुल्तानपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल यहां बीती रात दो किसानों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. इस घटना को उस वक्‍त अंजाम दिया गया, जब दोनों किसान अपने खेत की सिंचाई कर रहे थे. सूचना मिलते ही मौक पर पहुंची पुलिस ने दोनो शवों को कब्‍जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही गांव में कई थानों की पुलिस तैनात कर दी गई है.

ये भी पढ़े:- Sawan 2023: महिलाएं सावन में क्यों पहनती हैं हरें रंग के वस्त्र और चूडि़यां, जानिए इसका महत्व

क्‍या है मामला

दरअसल ये मामला अखंड नगर थानाक्षेत्र के बरूई कृष्णदासपुर गांव का है. इसी गांव के रहने वाले धर्मदास मौर्य और विजय राजभर बीती रात अपने खेत की सिंचाई कर रहे थे. इसी दौरान कुछ अज्ञात लोग वहां पहुंचे, जिसके बाद वहां विवाद हो गया. इसके बाद उन लोगों ने धर्मराज मौर्य और विजय राजभर को गोली मार दी. गोली की आवाज सुनते ही आस-पास मौजूद लोग वहां पहुंचे और दोनो को समुदाईक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. सूचना पर पहुंची पुलिस हत्यारों की तलाश में कर रही है.

गांव में तैना है कई थानों की पुलिस

जानकारी के मुताबिक गांव में कई थानों की पुलिस तैनात कर दी गई है. लेकिन, अभी तक कोई भी आलाधिकारी इस मामले में बोलने को तैयार नहीं है. स्थानीय लोगों के मुताबिक, जमीनी विवाद में इस घटना को अंजाम दिया गया है. अखंड नगर थानाक्षेत्र के मरुइ कृष्णदासपुर गांव की पुलिस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है.

Latest News

22 October 2026 Ka Panchang: गुरुवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

22 October 2026 Ka Panchang: 22 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है. इस दिन...

More Articles Like This