Maharashtra: दो वाहनों को टक्कर मारते हुए होटल में घुसा बेकाबू ट्रक, 10 की मौत, कई घायल

Must Read

मुंबईः महाराष्ट्र से सड़क हादसे की बड़ी खबर आ रही है. यहां धुले जिले में हाईवे के पास एक कंटेनर ट्रक दो वाहनों को टक्कर मारते हुए एक होटल में जा घुसा. इस दुर्घटना में दस लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक लोग घायल हो गए. यह हादसा धुले जिले के मुंबई-आगरा हाईवे में मुंबई से 300 किमी दूर पलासनेर गांव के पास हुआ.

बताया जा रहा है कि ट्रक का ब्रेक फेल होने की वजह से चालक का वाहन से नियंत्रण छूट गया. ट्रक ने पहले दो वाहनों को टक्कर मारी और फिर बस स्टॉप के पास स्थित एक होटल में घुस गया. इस दुर्घटना में मरने वालों में बस का इंतजार कर रहे कुछ यात्री भी शामिल हैं. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को शिरपुर और धुले के अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Latest News

Adani Power की कमाई में शानदार उछाल, दूसरी तिमाही में 141 प्रतिशत बढ़ा मुनाफा

Adani Power: देश की सबसे बड़ी निजी थर्मल पावर उत्पादक कंपनी अदाणी पावर ने वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी...

More Articles Like This