Ration Card: अब टमाटर बेचेंगे कोटेदार, बाजार से बहुत कम दाम पर खरीदें राशन कार्ड धारक

Must Read

Tomato Price Hike: अगर आप टमाटर की कीमत से परेशान हैं, तो ये खबर आपके लिए है. अब सरकार आपको सस्‍ते दर पर टमाटर उपलब्‍ध कराएगी. इसके बाद आपके दाल और सब्‍जी दोनों का जायका टमाटर का बढ़ाएगा. आपको बता दें कि आम जनता को महंगे टमाटर से राहत देने के ल‍िए तमिलनाडु सरकार ने ये न‍िर्णय ल‍िया है कि राज्‍य सरकार मंगलवार यानी आज से 82 राशन की दुकानों पर 60 रुपये प्रति टमाटर की बिक्री शुरू कर रही है.

यह भी पढ़ें- UP News: महाराष्ट्र के बाद क्या यूपी में भी होगी टूट! सपा को लेकर OP Rajbhar ने दिया बड़ा बयान

60 रुपये किलो के रेट पर म‍िलेगा टमाटर
इस मामले में सहकारिता मंत्री के आर पेरियाकरुप्पन ने जानकारी दी. उन्होंने कहा कि अगर आने वाले समय में जो जरूरत पड़ती है, तो सरकार इस पहल को शहर के दूसरे ह‍िस्‍सों में बढ़ाएगी. उन्होंने कहा कि ये कदम चेन्‍नई, कोयम्बटूर, सलेम, इरोड और वेल्लोर की पन्‍नई पसुमाई की दुकानों पर टमाटर की बिक्री 60 रुपये किलो के भाव से होगी. दरअसल, सचिवालय में एक द‍िन पहले मंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में राशन की दुकानों पर टमाटर उपलब्ध कराने का फैसला किया गया था.

आपूर्ति में देरी से बढ़े दाम
इस मीट‍िंग में बताया गया कि पड़ोसी राज्यों से टमाटर की आपूर्ति में देरी के कारण बाजार में कीमत में इजाफा हुआ है. सहकारिता विभाग के अधिकारी ने कहा कि एक परिवार को प्रतिदिन एक किलो टमाटर उपलब्ध कराने की योजना बनाई गई है. पहले चरण में इसे साउथ चेन्‍नई में 32 स्थानों और मध्य एवं दक्षिण चेन्नई में 25 उचित दर दुकानों पर बेचा जाएगा.

जानिए कितना है टमाटर का खुदरा भाव
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कोयमबेडु थोक बाजार में टमाटर का खुदरा भाव 110 रुपये प्रति किलो है, जबकि शहर के कुछ हिस्सों में टमाटर इससे भी ज्‍यादा दर पर बिक रहा है. टमाटर ही नहीं हरी मिर्च, लहसुन, धनिया और अदरक की कीमतें भी आसमान पर हैं. इन चीजों के दाम भी 150 से 200 रुपये प्रति किलो पहुंच गए हैं. हालांकि, सरकार की ये पहल लोगों को थोड़ी राहत जरुर देगी.

Latest News

किचन में जूते-चप्पल पहनकर जाना सही या गलत? जानिए क्या कहता है वास्तु शास्त्र

Kitchen Vastu Tips : भारतीय हिंदू घरों में अक्सर किचन में जूते चप्पल पहनकर जाने से मना किया जाता...

More Articles Like This