ट्रांसपरेंट डिजाइन के साथ आज होगी Nothing Phone 2 की धुंआधार एंट्री

Must Read

Nothing Phone 2 Price: लोग लंबे समय से Nothing Phone 2 इंतज़ार कर रहे है. लेकिन, कंपनी ने लोगों के इंतेजार को अब खत्‍म कर दिया है. जी हां, आपने सही सुना, आपको बता दें कि भारत में मंगलवार (11 जुलाई) को Nothing Phone 2 को रात 8:30 बजे लॉन्च किया जाएगा. इस स्‍मार्टफोन की लाइवस्ट्रीमिंग Nothing के ऑफिशियल वेबसाइट पर देखी जा सकेगी. इस स्‍मार्टफोन की प्री-बुकिंग Flipkart से की जा सकती है. चलिए देर ना करते हुए आपको बताते है इस स्‍मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस…

ये भी पढ़े:- Jio के ग्राहकों की हुई मौज! कंपनी ने लॉन्च किए दो नए सस्ते प्री-पेड प्लान

आपको बता दें कि Nothing Phone 2 में 120Hz रिफ्रेश रेट और इन-डिस्प्ले Fingerprint सेंसर के साथ 6.7-इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले देखने को मिलेगा. साथ ही यह स्‍मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ Gen1 SoC के साथ लॉन्च किया जाएगा. Nothing Phone 2 आउट ऑफ द बॉक्स Nothing OS 2.0 के साथ Android 13 OS पर काम करेगा. इस स्‍मार्टफोन को 2 कलर ऑप्शन ब्लैक और व्हाइट के साथ लॉन्‍च किया जा सकता है.

Nothing Phone 2 में 50 Megapixels के दो कैमरे
Nothing Phone 2 में OIS और EIS के साथ 50MP का सोनी IMX890 प्राइमरी कैमरा और 50MP का Samsung जेएनआई अल्ट्रा-वाइड-एंगल सेंसर दिया जा सकता है. इस स्‍मार्टफोन में सेल्फी के लिए फ्रंट में 32MP का कैमरा दिया जा सकता है. Nothing Phone 2 में 15W वायरलेस चार्जिंग और 33W फास्ट चार्जिंग के साथ 4,700mAh की Battery दी जा सकती है.

संभावित कीमत
Nothing के सीईओ (CEO) कार्ल पेई ने कहा था, Nothing Phone 2 मौजूदा Nothing स्मार्टफोन से ‘ज़्यादा प्रीमियम’ होगा. इसलिए इसकी कीमत पहले वाले स्‍मार्टफोन से अधिक होगी. जो कि लगभग 40,000 रुपये हो सकती है.

Latest News

24 October 2026 Ka Panchang: शनिवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

24 October 2026 Panchang: 24 अक्टूबर 2026 को आश्विन शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि और शनिवार का दिन है....

More Articles Like This