PM Modi France Visit: पेरिस में PM मोदी का हुआ भव्य स्वागत, राष्ट्रपति से करेंगे मुलाकात

Must Read

पेरिसः अपने दो दिवसीय दौरे के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 जुलाई (गुरुवार) को फ्रांस की राजधानी पेरिस पहुंच गए हैं. पीएम का विमान पेरिस के ओरली हवाई अड्डे पर उतर गया है. मालूम हो कि, भारतीय समयानुसार शाम के करीब 7:30 बजे पीएम मोदी सीनेट पहुंचेंगे. इस दौरान वह सीनेट के अध्यक्ष गेराड लार्चर से मुलाकात करेंगे.

फ्रांसीसी राष्ट्रपति के साथ पीएम मोदी करेंगे व्यापक चर्चा
मालूम हो कि फ्रांस के लिए रवाना होने से पहले, पीएम मोदी ने कहा था कि वह लंबे समय से चली आ रही साझेदारी को आगे बढ़ाने पर फ्रांसीसी राष्ट्रपति के साथ व्यापक चर्चा करेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी दो दिवसीय पेरिस यात्रा के दौरान रक्षा और अंतरिक्ष सहित विभिन्न क्षेत्रों में भारत-फ्रांस संबंधों को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित करेंगे.

Latest News

09 November 2026 Ka Panchang: सोमवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

09 November 2026 Ka Panchang: 9 नवंबर 2026, सोमवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की उदया तिथि अमावस्या है. इस...

More Articles Like This