‘ये तो सीधा जन्नत जाएगा’, पाकिस्तान का ‘चंद्रयान’ देख छूट गई लोगों की हंसी

Must Read

भारत के लिए 14 जुलाई 2023 का दिन बेहद खास रहा. चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग के बाद भारत का रुतबा दुनियाभर में बढ़ गया. भारत ने अगर कोई अचीवमेंट हासिल की है, तो पाकिस्तान भला पीछे कैसे रहेगा? अब जब चंद्रयान लॉन्च हुआ, तो पाकिस्तान ने भी अपनी लॉन्चिंग कर डाली. बता दें कि एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे.

शोसल मीडिया पर इस वीडियो को पाकिस्तान के चंद्रयान की लॉन्चिंग बताकर शेयर किया गया. इसमें कई लोग कपड़े के रॉकेट को उड़ाते नजर आए. इस एयर बैलून की लॉन्चिंग का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो के कैप्शन में लिखा गया कि भारत को टक्कर देने के लिए पाकिस्तान का चंद्रयान लॉन्च.

लोगों को लगा मजेदार
इस मजेदार वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर @Atheist_Krishna नाम की आईडी से शेयर किया गया है और मजाकिया अंदाज में कैप्शन में लिखा है, ‘चंद्रमा पर पहुंचने के लिए चंद्रयान-3 पर इसरो 615 करोड़ रुपये से अधिक खर्च कर रहा है, जबकि पाकिस्तान 15 रुपये से भी कम खर्च कर रहा है’. महज 35 सेकंड के इस वीडियो को अब तक 4 लाख 80 हजार से भी अधिक बार देखा जा चुका है,

जबकि 5 हजार से ज्‍यादा लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है और तरह-तरह की मजेदार प्रतिक्रियाएं भी दी हैं. कोई कह रहा है कि ‘ये तो सीधा जन्नत जाएगा और 72 हूरों को ले के वापस भी आएगा’, तो कोई कह रहा है कि ‘ये नेपच्यून तक जाएगा देखना’. इसी तरह एक अन्य यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा है, ‘यही सब देख कर एलियंस धरती पर आते हैं’, तो एक ने लिखा है कि ‘ये तो पाकिस्तान का सूर्ययान मिशन है, चंद्रयान नहीं’.

Latest News

09 November 2026 Ka Panchang: सोमवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

09 November 2026 Ka Panchang: 9 नवंबर 2026, सोमवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की उदया तिथि अमावस्या है. इस...

More Articles Like This