Assam: भ्रष्टाचार मामले में दो अधिकारी गिरफ्तार, करोड़ों की नकदी बरामद

Must Read

असमः शुक्रवार को असम के सतर्कता और भ्रष्टाचार निरोधक निदेशालय ने धुबरी जिले में भ्रष्टाचार के मामले में दो सरकारी अधिकारियों को गिरफ्तार किया. इनमें से एक के आवास से 2.32 करोड़ रुपये की नकदी भी बरामद की गई है. इस कार्रवाई की जानकारी शनिवार को एक बयान जारी कर दी गई. बयान में कहा गया कि शुक्रवार को ऑपरेशन में गिरफ्तार किए गए दो लोगों में एक असम सिविल सेवा (एसीएस) अधिकारी भी था.

काम को मंजूरी दिलाने के लिए मांगी थी रिश्वत
गिरफ्तार लोगों में एक धुबरी जिला परिषद के सीईओ विश्वजीत गोस्वामी और दूसरे सहायक विकास कार्यक्रम प्रबंधक मृणाल कांति सरकार हैं. बयान में कहा गया है कि एंटी करप्शन टीम को शिकायत मिली थी कि धुबरी जिला परिषद के सीईओ विश्वजीत गोस्वामी ने एक ठेकेदार से काम को मंजूरी दिलाने के नाम पर रिश्वत के रूप में कुल बिल राशि का नौ फीसदी मांग की है.

भ्रष्टाचारियों को दबोचा
इसके बाद एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाया और धुबरी के अतिरिक्त जिला कार्यक्रम प्रबंधक मृणाल कांति सरकार को कथित तौर पर 30,000 रुपये रिश्वत लेते हुए सीईओ के कार्यालय में रंगे हाथों पकड़ा. उससे पूछताछ की गई और एसीएस अधिकारी गोस्वामी को बाद में गिरफ्तार कर लिया गया. जब तलाशी ली गई तो गोस्वामी के घर से 2.32 करोड़ रुपये नकद मिले, जो टीम ने जब्त कर लिए.

सीएम ने की तारीफ
वहीं, संपत्ति के तौर पर बिश्वजीत गोस्वामी के पास से जमीनों की खरीद, कई बैंक खातों और अन्य निवेशों से संबंधित कई दस्तावेज भी पाए गए. इस कार्रवाई पर सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने भ्रष्टाचार निरोधक निदेशालय की सराहना की है. उन्होंने बधाई देते हुए कहा कि निदेशालय अपने भ्रष्टाचार विरोधी अभियान में सफल रहा है, जिसके परिणामस्वरूप 10 मई, 2021 से उनके कार्यभार संभालने के दिन से 117 सरकारी कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया है.

Latest News

24 October 2026 Ka Panchang: शनिवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

24 October 2026 Panchang: 24 अक्टूबर 2026 को आश्विन शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि और शनिवार का दिन है....

More Articles Like This