रितेश पांडे के इस गाने की इंटरनेट पर धूम, रिकॉर्ड समय में मिले 100 मिलियन व्यू

Must Read

Ritesh Pandey Bhojpuri Song: रितेश पांडेय के गाने पर केवल यूपी और बिहार के ही नहीं देश के हर कोने के लोग थिरकते हैं. यही कारण है कि रितेश के गाने प्रत्येक दिन नए रिकॉर्ड स्थापित करते हैं. इस कड़ी में भोजपुरी सिंगर रितेश पांडेय का एक और गाना 100 मिलियन व्यू के क्लब में शामिल हो गया है. गाने के बोल ‘आईल बाडू नाचे शहर सासाराम’ हैं. जिसको फैंस का ऐसा प्यार मिला कि ये भोजपुरी आइटम सांग 100 मिलियन व्यू की श्रेणी में शामिल हो गया. इस गाने को रितेश पांडेय और शिल्पी राज ने मिल कर गाया है.

गाने को मिले 100 मिलियन से ज्यादा व्यू
‘आईल बाडू नाचे शहर सासाराम’ सांग को कम समय में रिकॉर्ड व्यू मिले है. इसकी जानकारी खुद सिंगर रितेश पांडेय ने इंस्टाग्राम के जरिए दी. उन्होंने इस प्यार के लिए दर्शकों को धन्यवाद भी कहा. रितेश के इस गाने को 4 दिसंबर 2021 को रिलीज किया गया था. जिसको खबर लिखे जाने तक 100 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है. इस वीडियो सांग को रिद्धि म्यूजिक वर्ल्ड के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से जारी किया गया था.

गाने में ये कलाकार
भोजपुरी सांग ‘आईल बाडू नाचे शहर सासाराम’ को रितेश पांडेय और शिल्पी राजन ने गाया है. गाने के लिरिक्स को मंजीत मीत ने लिखा है. संगीत एडीआर का है. वीडियो निर्देशन रवि पंडित का है. इस गाने और वीडियो के एडिटर दीपक पंडित ही है. गाने के 100 मिलियन के क्लब में शामिल होने पर एक्टर के फैंस उनको शुभकामनाएं दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें-

Latest News

इमरान खान की बहनों को जेल से अभी राहत नहीं, पाक सरकार ने 30 दिन और बढ़ाई हिरासत

Pakistan News: पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की तीन बहनों की हिरासत को...

More Articles Like This