NCR में सुबह से हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित, नोएडा में दिखा भीषण जाम

Must Read

Delhi Noida Rain: दिल्ली एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर से करवट ली है. दिल्ली और नोएडा में सुबह से ही बारिश हो रही है. लगातार हो रही बारिश के कारण कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति देखने को मिल रही है. देश की राजधानी में यमुना नदी का जलस्तर पहले से ही खतरे के निशान से ऊपर है. उधर गाजियाबाद में हिंडन नदी भी उफनाई है. जिस वजह से आस पास के इलाकों में पानी भर गया है.

नोएडा में आज सुबह साढ़े पांच बजे से ही लगातार बारिश हो रही है जिस वजह से सेक्टर-25, सेक्टर-20 के साथ 37 सेक्टर्स में जलजमाव की स्थिति देखने को मिली है. सुबह से हो रही बारिश के कारण बोटैनिकल गार्डन में लगभग 1 किलोमीटर लंबा जाम देखने को मिला है. बारिश के कारण कई इलाकों में बत्ती भी गुल हो गई है जिस वजह से जनजीवन बुरी तरीके से प्रभावित है.

दिन भर छाए रहेंगे बादल
मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की माने तो राजधानी दिल्ली के साथ एनसीआर के इलाकों में दिन भर बादल छाए रहेंगे. आगामी कुछ दिनों तक बारिश की भी संभावना है. वहीं, गाजियाबाद में हिडन नदी उफान पर है. नदी में बढ़े जलस्तर के कारण निचले इलाकों में पानी भर गया है. पानी भरने के कारण लोगों को दूसरे सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया जा रहा है.

आज स्कूल बंद
नोएडा में आज भारी बारिश को देखते हुए स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है. बता दें कि सुबह से हो रही बारिश को देखते हुए जिलाधिकारी गौतमबुद्धनगर ने आदेश जारी कर स्कूलों में छुट्टी कर दी. हालांकि, कई अभिभावक अपने बच्चों को लेकर स्कूल पहुंचे, जहां पर जाने के बाद उन्हें जानकारी मिली कि आज रेनी डे घोषित हैं.

यह भी पढ़ें-

Latest News

अंडमान-निकोबार आइलैंड: टूरिज्म फेस्टिवल की तैयारी शुरू, LG डॉ. दिनेश शर्मा ने की समीक्षा, मनाई वाल्मीकि जयंती

श्री विजया पुरम: अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा प्रशासनिक कार्यों, पर्यटन संवर्धन और सांस्कृतिक आयोजनों...

More Articles Like This