कानपुर से दिल्ली NCR का सफर होगा आसान, नया 6 लेन एक्सप्रेस वे जोड़ेगा UP के 6 जिले

Must Read

Noida Kanpur Expressway: उत्तर प्रदेश में सरकार एक्सप्रेस वे का जाल बिछाने में लगी है. इस बीच खबर है कि एक और नया एक्सप्रेस वे बनाने की तैयारी की जा रही है. आर्थिक दृष्टि से सड़कों के माध्यम से बेहतर कनेक्टिविटी हो सके इसको लेकर सरकार तमाम प्रयास कर रही है. अब दिल्ली से सटे नोएडा को कानपुर से जोड़ने की तैयारी है. इसके लिए रूपरेखा तय की जा रही है. हालांकि, ये कोई नया एक्सप्रेस वे नहीं बनने जा रहा है बल्कि पहले कानपुर से हापुड़ तक इस एक्सप्रेस वे बनाने की योजना थी. अब इसमे कुछ परिवर्तन कर दिया गया है. इसे अब कानपुर से नोएडा के लिए बनाया जाएगा और एक्सप्रेस वे को हापुड़ से जोड़ने के लिए 60 किलोमीटर लंबा कनेक्टर रोड बनाया जाएगा.

380 किलोमीटर लंबा होगा एक्सप्रेसवे
माना जा रहा है कि नोएडा-कानपुर एक्सप्रेसवे को जेवर एयरपोर्ट को ध्यान में रखकर बनाया जा रहा है. एक्सप्रेसवे के निर्माण से न केवल दूरी कम होगी बल्कि औद्योगिक नगरी से दिल्ली तक विकास के नए आयाम स्थापित होंगे. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने इस एक्सप्रेसवे के लिए डीपीआर को तैयार कर लिया है. अब सड़क परिवहन मंत्रालय की मंजूरी के बाद इसे अंतिम रूप देने की तैयारी है.

सीधे जुड़ेंगे 6 जिले
प्राप्त जानकारी के अनुसार ये 380 किलोमीटर एक्सप्रेसवे कानपुर से कन्नौज तक वर्तमान के जीटी रोड के ऊपर ही बनेगा. ये नोएडा कानपुर एक्सप्रेसवे कासगंज, एटा, मैनपुरी, बुलंदशहर और कन्नौज होते हुए कानपुर तक जाएगा. इस एक्सप्रेस वे की खास बात ये है कि कन्नौज के बाद ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे हो जाएगा, इसे अलीगढ़ के रास्ते नोएडा तक बनाया जाएगा. बताया जा रहा है कि ग्रेटर नोएडा के सिरसा में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे को नोएडा-कानपुर एक्सप्रेस वे जोड़ेगा. इसी के साथ जेवर एयरपोर्ट के पास वाहनों चढ़ने उतरने के लिए लूप बनाया जाएगा. नोएडा- कानपुर एक्सप्रेसवे से यात्रा करने वाले यात्री गाजियाबाद और फरीदाबाद तक आसानी से पहुंच सकेंगे.

यह भी पढ़ें-

Ajab Gajab News: आखिर कैसे खुलेगा भैंस की मौत का राज, जबरन बिजली गिराकर आपदा में अवसर खोज रहे डॉक्टर

Latest News

CM योगी बोले: अयोध्या के वैभव को लूटने और बदनाम करने की कुदृष्टि अब नहीं पड़ने देंगे, सभी संकल्प लें कि…

Ayodhya Deepotsav 2026: अब अयोध्या में रामभक्तों पर गोलियां नहीं चलेंगी और जय श्रीराम बोलने पर कोई लाठी-डंडे नहीं...

More Articles Like This