खनिज सुरक्षा साझेदारी में बेहद अहम है भारत की एंट्री: एस. जयशंकर

Must Read

SemiconIndia 2023: सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री आज दुनिया की प्रमुख इंडस्ट्री बन गई है. यही कारण है कि दुनिया के कई देश इस क्षेत्र पर खासा फोकस कर रहे हैं. भारत ने भी अब इस दिशा में तेजी से कदम बढ़ाया हैं. बता दें कि गुजरात के गांधीनगर में आयोजित हो रही सेमीकॉन इंडिया कॉन्फ्रेंस 2023 (Semicon India Conference 2023) भी इसी का हिस्सा है. भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने रविवार (30 जुलाई) को इस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया.

ये भी पढ़े:- Mann KI Baat में बोलें PM Modi- आपदा के समय देशवासियों ने दिखाया, सामूहिक ताकत क्या होती है

उन्‍होंने अपने संबोधन में कहा, ‘आज सेमीकंडक्टर के मुद्दे पर भारत काफी वैश्विक बातचीत कर रहा है. इनमें मार्च 2023 में अमेरिका और भारत के बीच सेमीकंडक्टर सप्लाई चेन और अनुसंधान को लेकर MOU पर हस्ताक्षर होना अहम है. जून 2023 में जब प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिका का दौरा किया था, उस वक्त भी राष्ट्रपति बाइडन और प्रधानमंत्री मोदी के बीच सेमीकंडक्टर मुद्दे पर काफी बातचीत हुई थी.’

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने आगे कहा, खनिज सुरक्षा साझेदारी में भारत की एंट्री बेहद अहम है. इससे सुरक्षित सप्लाई चेन के क्षेत्र में विविधता आएगी. भारत में 5जी की शुरुआत हो चुकी है और हमने इस मामले में गति पकड़नी शुरू कर दी है. इस बीच भारत में 6जी सेवाएं और अमेरिका में नेक्सजी अलायंस में सहयोग अहम साबित हो सकता है.

Latest News

यमन में तेज हुई जंग: हवाई हमलों से सऊदी अरब के सना में तबाही, 33 लोगों की मौत, 13 बच्चे भी शामिल

Saudi Airstrikes: यमन में फिर जंग तेज हो गई है. यमन के सना प्रांत में सऊदी अरब के नेतृत्व...

More Articles Like This