Bhojpuri: रितेश का नया गाना ‘चलिए ना जीजा बुलेटवा से ही’ ने किया शिव भक्तों के दिलों पर राज, 1 दिन में मिले इतने व्यू

Must Read

Ritesh Pandey New Bol Bam Songs: भोजपुरी इंडस्ट्री में रितेश की आवाज और उनके गाने का कोई जवाब नहीं है. यही कारण है कि फैंस को उनके गानों का इंतजार रहता है. इस बात को एक्टर और सिंगर बखूबी समझते हैं. यही वजह है कि समय समय पर वो अपने चाहने वालों को सरप्राइज देतें हैं. इस बीच उनका एक गाना कल ही रिलीज किया गया जो तेजी से वायरल हो रहा है. गाने के बोल ‘चलिए ना जीजा बुलेटवा से ही’ है. इस गाने को खुद रितेश पांडे और शिवानी सिंह ने गाया है. इस गाने में रितेश के साथ खूबसूरत एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने अभिनय किया है. गाने को महज कुछ घटों में ही 2 मिलियन से अधिक व्यू मिल गए हैं.

गाने में माही के साथ रितेश
इस वीडियो सांग में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव के साथ रितेश पांडे नजर आ रहे हैं. दोनों कालाकारों नें इस वीडियो सांग में जीजा साली का किरदार निभाया है. जहां पर दोनों के बीच की प्यारी नोंक झोंक देखने को मिल रही है. इस गाने का संगीत इतना प्यारा दिया गया है कि लोग इसपर थिरकने को मजबूर हैं. गाने को अभी तक लोगों का शानदार प्यार मिला है. इस सांग में एक्ट्रेस एक्टर से कहते नजर आ रही हैं कि देवघर जाने में भले लेट होगा लेकिन आप बुलेट से लेकर चलिए. दोनों की प्यारी नोंक झोंक दर्शकों को काफी पसंद आ रही है.

गाने ने बनाया रिकॉर्ड
इस गाने को रितेश और शिवानी सिंह ने मिलकर गाया है. दोनों की जोड़ी जिस भी गाने को एक साथ गाती है उसका हिट होना लगभग तय माना जाता है. वीडियो सांग ‘चलिए ना जीजा बुलेटवे से’ को ‘वर्ल्ड वाइड रिकॉर्ड भोजपुरी’ के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से जारी किया गया है. इस गाने के लिरिक्स बलिया विकास ने लिखा है. संगीत धर्मेंद्र चंचल ने दिया है. वीडियो सांग की कोरियोग्राफी गोल्डी जायसवाल ने दी है. निर्देशन विजहिल ने किया है. गाने पर फैंस का प्यार बरस रहा है.

यह भी पढ़ें-

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This