लाल किले के कार्यक्रम में 1800 मेहमानों के बीच एक कुर्सी करती रही इंतजार, कहां रह गए ये गेस्ट?

Must Read

Independence Day: आज पूरे भारत वर्ष में आजादी के इस पर्व को बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है. आज भारत को आजाद हुए 76 वर्ष पूरे हो चुके हैं. हर साल की तरह इस साल भी प्रधानमंत्री ने लाल किले पर जोरदार भाषण दिया. इस साल 15 अगस्त के उत्सव में शामिल होने के लिए 1800 मेहनामों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था. इसी के साथ सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए. हालांकि इस बीच एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है. दरअसल, इस बार 1800 मेहमानों के बीच एक कुर्सी खाली थी. सबकी नजरे उस खाली कुर्सी पर टिकीं थी. आपको बता दें कि ये खाली कुर्सी किसी और की नहीं बल्कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की थी.

जब इस बात की चर्चा शुरू हुई तो खड़के के कार्यलाय से उनके ना पहुंचने का कारण स्पष्ट किया गया. खड़के के ऑफिस की ओर से इस मामले पर ट्वीट कर बताया गया कि खड़गे स्वतंत्रता दिवस के दिन लालकिले पर प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में सुरक्षा कारणों से नहीं पहुंच पाए. साथ ही बताया गया कि मल्लिकार्जुन खड़गे को घर और पार्टी दफ्तर में भी 10 बजे ध्वजारोहण करना था. जिस कारण से मल्लिकार्जुन खड़गे लाल किले पर कार्यक्रम के दौरान नहीं पहुंच पाए.

कांग्रेस के ने दी सफाई
लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस समारोह से गायब रहने वाले कांग्रेस प्रमुख और राज्यसभा एलओपी मल्लिकार्जुन खड़गे के बारे में पूछे जाने पर, कांग्रेस नेता मीरा कुमार ने बताया “खड़गे साहब यहां (एआईसीसी मुख्यालय) आए और हमें संबोधित किया. उन्होंने हमें और देश के लोगों को प्रोत्साहित किया.” इस बारे में बात करते हुए कहा कि कांग्रेस और बड़े नेताओं ने देश को आजादी कैसे दिलाई और देश का निर्माण कैसे किया.” वंशवाद की राजनीति पर पीएम के हमले पर उन्होंने कहा, “यहां चुनाव होते हैं, जो जीतते हैं वे राजनीति में रहते हैं. यहां वंशवाद क्या है?”

यह भी पढ़ें-

Independence Day 2023: आजादी के जश्न में डूबा पूरा देश, इन राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने दी बधाई

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This