UP Politics: शिवपाल देंगे 2024 के लोकसभा चुनाव में जीत का मंत्र, जानिए कब अखिलेश यादव रथ यात्रा को करेंगे रवाना

Must Read

Lok Sabha Election 2024: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) आगामी लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) को लेकर तैयारियों में जुट गई है. इसके लिए बांदा में सपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया है. खास बात ये है कि इस प्रशिक्षण शिविर में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav), राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश अध्यक्ष समेत प्रदेश संगठन के बड़े नेता शामिल होंगे.

जानकारी के मुताबिक समाजवादी पार्टी जातिगत जनगणना के मुद्दे को लेकर रणनीति बना सकती है. बांदा से ही अखिलेश यादव कार्यकर्ता सम्मेलन के साथ जन जागरूकता अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत करेंगे.

आज प्रशिक्षण शिविर में शामिल होंगे शिवपाल यादव
आपको बता दें कि समाजवादी पार्टी का कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर (Samajwadi Party Training Camp) बांदा में 16 और 17 अगस्त को है. आज समाजवादी पार्टी के महासचिव शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Yadav) कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे. पहले सत्र की शुरुआत प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल करेंगे. शिविर में जन समस्याओं और लोकतंत्र से जुड़े विषयों पर चर्चा होगी. इसके साथ ही आगामी चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित भी किया जाएगा. शिविर में जातीय जनगणना, सोशल मीडिया, वर्तमान सरकार में किसान, लोकतंत्र का भविष्य और कई अन्य विषयों पर वक्तव्य दिए जाएंगे.

यह भी पढ़ें-

BY POLL: दारा सिंह चौहान या सुधाकर सिंह, कौन बनेगा घोसी का सियासी सिकंदर?

Latest News

21 October 2026 Ka Panchang: बुधवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

21 October 2026 Ka Panchang: 21 अक्टूबर 2026, बुधवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है. दशमी तिथि...

More Articles Like This