इस घर की छत और बालकनी उगलती है लाल टमाटर, महंगाई की जन्नत है ये बिल्डिंग

Must Read

अनुज कुमार/लखनऊः पिछले दो महीनों से देश में टमाटर के भाव सातवें आसमान पर हैं. टमाटर के साथ हरी सब्जियों की कीमतें लगातार बढ़ रही है. आलम ये हैं. आम जनता के किचन से टमाटर दूर हो गया है, लेकिन अगर आप से हम ये कहें कि एक ऐसा भी घर है, जिसकी छत और बलकनी टमाटर उगलती है, तो आप शायद हैरत में आ जाएंगे. दरअसल, हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि लखनऊ में एक ऐसा घर है जिसमें रहने वाले परिवार को बढ़ते टमाटर के दामों से कोई फर्क नहीं पड़ा है. जिस वक्त लोग टमाटर से दूरियां बना रहे हैं उस वक्त ये परिवार टमाटर से बनी डिश खा रहा है. इस मकान को पड़ोसियों ने महंगाई का जन्नत कहना शुरू कर दिया है. आइए इसकी पूरी कहनी बताते हैं.

टमाटर उगाने वाला घर
एक तरफ देश में लोग टमाटर की बढ़ती कीमतों से हैरान हैं, दूसरी ओर लखनऊ के रहने वाले वी.के पांडे घर में गमलो का प्रयोग कर के टमाटर की खेती कर रहे हैं. उन्होंने अपने घर की छत पर जून के महीने तक ढाई क्विंटल से ज्यादा टमाटर उगा दिया. आपको बता दें कि वी.के पांडे को बागवानी का शौक है, चूंकी शहर में खेत मौजूद ना होने की स्थिति में वो घर की बालकनी और छत पर गमलों में बागवानी करते हैं. इस बीच वो जून तक कुल ढाई क्विंटल से ज्यादा टमाटर उगा चुके हैं, जिस वजह से मंहगी हो रही सब्जियों ने उनके किचन का बजट नहीं बिगाड़ा.

छत और बालकनी दोनों जगहों पर खेती
आपको बता दें, यूपी में सब्जियों के दाम बढ़ने के कारण लोगों की परेशानी एक बार फिर बढ़ गई है. ये उन लोगों के चेहरे पर साफ नजर आ रही है, जो सब्जियां खरीद रहे हैं. इस बीच लखनऊ के गोमती नगर में रहने वाले वीके पांडे काफी चर्चा में हैं. दरअसल, उन्होंने अपने घर की छत पर गमले में टमाटर के साथ अन्य सब्जियां के पौधों का लगाया. जब उन्हें घर की छत पर जगह कम महसूस हुई, तो उन्होंने घर की बालकनी का प्रयोग किया और यहां भी टमाटर के साथ अन्य सब्जियों की खेती गमले में की.

रिश्तेदारों को भी खूब मिले टमाटर
वीके पांडे से इस बारे में जब बात की गई, तो उन्होंने बताया कि घर पर लगी सब्जियों के पौधों से टमाटर, तरोई, करेला, लौकी, बैंगन, भिंडी सहित अन्य सब्जियों की इतना पैदावार होती है, कि इसका फायदा परिवार के साथ उनके पड़ोसियों- रिश्तेदारों को भी होता है. उन्होंने आगे बताया कि बाजार में सब्जियों के रेट बढ़ने से भी उनके बजट पर कोई खास प्रभाव नहीं पड़ता है और टमाटर खरीदने में खर्च होने वाली पूंजी पूरी तरह से बच रही है.

बचपन से है गार्डनिंग का शौक
बागवानी को लेकर लखनऊ के गोमती नगर निवासी वीके पांडे ने बताया कि बचपन से उन्हें गार्डनिंग का शौक था, जगह की कमी होने के बावजूद उन्होंने अपने घर की छत और बालकनी में खूब सारे गमले लगा दिए. इसमें उन्होंने सब्जियां लगाना शुरू किया, जब उन्हें लगा आने वाले वक्त में टमाटर के रेट में इजाफा होगा तो 600 वर्ग फूट में उन्होंने 50 से 60 टमाटर के पौधे लगाना शुरू कर दिया. इसे देख उनके पड़ोसी ने भी उन्हें अपनी 600 स्क्वायर फीट की जगह दे दी. इस जगह में उन्होंने टमाटर के अलावा नींबू, मौसमी समेत कई पौधे लगाए. कुछ ही महीने में उन्हें ढाई कुंतल टमाटर की पैदावार हुई. फिलहाल,अपने इस काम से वह पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बने हुए हैं.

यह भी पढ़ें-

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This