नोएडा में बड़ा हादसा, बिजली खंभे में करंट उतरने से एक की मौत 7 घायल

Must Read

Noida News: नोएडा के सेक्‍टर-24 में रविवार की शाम एक बड़ा हादसा हो गया. इस हादसे में सात लोग घायल हो गए व एक की मौके पर ही मौत हो गई. गौतमबुद्ध नगर जिले के नोएडा सेक्टर-24 में ESI अस्पताल के सामने एक बिजली का खंभा लगाया जा रहा था. तभी अचानक कुछ लोग करंट की चपेट में आ गए. करंट लगने से सात लोग बुरी तरह घायल हो गए व एक की मौके पर ही मौत हो गई.

लापरवाही से गई मजदूर की जान
सहायक पुलिस आयुक्त सुशील गंगा प्रसाद के मुताबिक, “ये हादसा रविवार शाम पौने सात बजे के करीब की है. अनुबंध पर काम लेने के बाद ठेकेदार शाम को ईएसआई अस्पताल के बाहर स्ट्रीट लाइट के खंभे लगा रहे थे. उसी दौरान वे ऊपर से गुजर रही 11,000 किलोवाट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए. पुलिस ने शवों को पोस्‍टमार्टम के लिए सुरक्षित रखवा दिया है. इस मामले में लापरवाही की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. बताया गया कि मरम्‍मत कार्य के दौरान बिजली बंद करने की मांग नहीं की गई थी, जिसके चलते मजदूर इसकी चपेट में आ गए.”

फोन नहीं उठा रहे जिम्मेदार
आपको बता दें मृतक की पहचान बिहार के अररिया निवासी दिलकश राजा के रूप में हुई है. जिसकी उम्र लगभग 25 साल बताई जा रही है. इस हादसे में घायल होने वालों की पहचान आदिल, मूसा, अब्दुल करीम अंसारी, अफरोज, नसीर और मुश्ताक के रूप में हुई हैं. हादसे में घायल लोगों को प्राथमिक उपचार के लिए तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया. इस मामले में बिजली निगम के एसडीओ विक्रांत कुमार ने बताया की स्ट्रीट लाइट के खंभे लगाने से पहले प्राधिकरण ने कोई शटडाउन की मांग नहीं की थी. प्राधिकरण के डीजीएम राजेश कुमार सिंह व वरिष्ठ प्रबंधक अजय सक्सेना इस लापरवाही पे कोई जवाब नहीं दे रहें हैं और न ही उनमें से कोई भी फोन उठा रहा है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This