पूर्व प्रधान पति की प्रधान पत्नी और बेटे ने की थी हत्या, पुलिस ने किया खुलासा

Must Read

देवेन्द्र यादव/संवाददाता: उत्तर प्रदेश के ललितपुर में पूर्व प्रधान की हत्या के राज से पर्दा उठ चुका है. पूर्व प्रधान के शव को देखकर हत्या की आशंका जताई गई थी. उस मामले में पुलिस के हाथों ऐसा सुराग लगा जिससे हत्या की आशंका सच्चाई में बदल गई. पुलिस के इस खुलासे ने सबको चौंका दिया है. पूर्व प्रधान की वर्तमान प्रधान पत्नि ने दर्दनाक हत्या कर दी. बता दें कि पूर्व प्रधान की हत्या में पत्नी के साथ बेटा भी शामिल था.

पत्नी के साथ बेटा भी था हत्या में शामिल
आपको बता दे पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक ने बताया कि यूपी के ललितपुर में थाना बार क्षेत्र अंतर्गत पारौन-लड़वारी मार्ग पर पूर्व प्रधान का शव मिला था, जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी. दरअसल, मृतक प्रधान की पत्नि एंव पुत्र हत्या को अंजाम देकर वहां से भाग पाते उसी समय वहां से डायल 100 पुलिस गुजर रही थी.

दोनो को संदिग्ध स्थिती में पाकर पुलिस ने सवाल-जवाब करना शुरु किया, जिसपर मृतक प्रधान पुत्र ने बताया था कि उनके पिताजी की तबीयत खराब है उन्हें ब्लॉक बार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए थे, जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया था.

उस वक्त उनके हाव-भाव से पुलिस को उनपर शक हुआ और पुलिस ने मामले की छान-बीन शुरु की, जिसके बाद इस रहस्य से पर्दा उठ गया. पुलिस ने मृतक प्रधान की पत्नि और पुत्र से सख्ती से पूछताछ शुरु की तब जाकर दोनो ने सारे राज उगल दिए. हत्या का राज खुलने के बाद से गांव के लोग हैरान हो गए हैं.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This