एएमयू परिसर में फायरिंग, गोलियों की आवाज से गूंजा JN मेडिकल कालेज का कैंटीन

Must Read

Aligarh News: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. रविवार देर रात अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) का परिसर गोलियों की आवाज से गूंज उठा. विश्वविद्यालय के जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज की कैंटीन में बदमाशों नें गोलियां चला दी. इस गोलीकांड के कारण परिसर में भगदड़ मच गई, जिस वजह से एक महिला घायल हो गई है. घायल महिला को अस्पताल के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है. ये पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है. पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर के जांच शुरु कर दी है.

समझिए पूरा मामला
प्राप्त जानकारी के अनुसार पूरी घटना जनपद के थाना सिविल लाइन क्षेत्र की है. यहां पर अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के जेएन नेहरू मेडिकल कॉलेज की कैंटीन में देर रात अवैध वसूली के लिए बदमाश पहुंचे और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. फायरिंग के दौरान वहां पर भगदड़ मच गई. इस फायरिंग की वजह से लोगों ने छिप-छिपाकर अपनी जान बचाई. वहीं, इस भगदड़ में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना को अंजाम देने वाले बदमाश हथियार लहराते हुए घटनास्थल से फरार हो गए. ये पूरी घटना वहां पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है.

जांच में जुटी पुलिस
इस घटना की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस के अधिकारी फोर्स के साथ पहुंचे. इस मामले को लेकर क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार कहा, लेनदेन को लेकर मेडिकल कॉलेज की कैंटीन में फायरिंग की घटना सामने आई है. पुलिस ने इस मामले में अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है. जिन लोगों ने भी इस घटना को अंजाम दिया है उनको गिरफ्तार करने के लिए टीम का गठन कर दिया गया है. पुलिस का कहना है जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

यह भी पढ़ें-

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज का दिन किन राशियों के जीवन में लाएगा खुशियां और किसकी बढ़ेगी चुनौती, पढ़ें राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 23 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This