कैटरीना को लेकर विक्की कौशल ने किया शॉकिंग खुलासा, जानकर आप भी चौंक जाएंगे

Must Read

Bollywood News: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेवरेट कपल में से एक हैं विक्की कौशल और कैटरीना कैफ. इन दोनों की प्रेम कहानी किसी फेयरीटेल से कम नहीं है. दोनों ने अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखते हुए साल 2021 में धूम-धाम से राजस्थान में शादी रचाई थी. इन पावर कपल्स की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आए दिन वायरल होती रहती हैं. फैंस भी इस जोड़ी पर खूब प्यार लुटाते हैं. इसी बीच, विक्की ने शादी के इतने महीने बाद एक शॉकिंग खुलासा किया है.

विक्की कौशल हाल ही में टॉक शो ‘वी आर युवाज’ के ‘बी ए मैन यार’ के एपिसोड में नजर आए. इस एपिसोड में विक्की ने शो के होस्ट निखिल तनेजा को अपनी और पत्नी कैटरीना संग उनकी प्रेम कहानी को लेकर बहुत शॉकिंग खुलासे किए. विक्की ने बताया कि ‘शुरुआत में मुझे बहुत अजीब लगता था कि बॉलीवुड की इतनी बड़ी स्टार मुझे क्यों भाव दे रही है. मुझे यह बात अजीब लगती थी. इस बात पर भरोसा नहीं हो पा रहा था.’

ऐसे शुरू हुई थी लव स्टोरी
विक्की ने कहा कि, ‘कैटरीना एक बहुत अच्छी इंसान है. जब मैंने उन्हें जाना तो मुझे लगा कि मैं इनके साथ पूरी जिंदगी बिता सकता हूं. फिर एक दिन मैंनें उन्हें मैसेज करके डिनर के लिए पूछा. इसके बाद से ही हमने एक दूसरे को डेट करन शुरू किया. लेकिन मुझे कभी ये नहीं लगा था कि कैटरीना शादी के लिए हां बोलेंगी. हांलांकि, हम शुरुआत से ही एक दूसरे के लिए सीरियस थे. हम दोनों को ये पहले ही लग गया था कि ये रिलेशनशिप आगे तक जाएगा.’

राजस्थान में हुई थी शादी
कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने अपनी लव स्टोरी का खुलासा शादी करके किया था. साल 2021 दिसंबर में उन्होंने राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले के में सात फेरे लिया था. दोनों ने अपनी शादी को भी मीडिया में रिविल नहीं किया. इस शाही शादी में विक्की और कैटरीना के दोस्त और परिवार ही शामिल थे. सोशल मीडिया पर इन दोनों की शादी की तस्वीरें खूब धूम मचाई थी.

ये भी पढ़ें- 5 अफेयर और 2 शादियां भी खत्म नहीं कर पाई तन्हाई, क्या ये हीरोइन ‘घर तोड़ने वाली’

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This