पाकिस्तान के खिलाफ भारत ने दर्ज की सबसे बड़ी जीत, कुलदीप ने झटके 5 विकेट

Must Read

India vs Pakistan: कोलंबो में हुए ड्राई डे के दिन भारतीय टीम ने इतिहास रच दिया. बारिश भी भारतीय खिलाड़ीयों के मनोबल को नहीं तोड़ पाई. भारत-पाक मुकाबले में भारतीय टीम ने पाकिस्तानी खिलाड़ीयों को जमकर धोया. एशिया कप मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 228 रनों से मात दी. कोहली और केएल राहुल की साझेदारी ने बाबर आजम की परमाणु टीम को अंत तक पीटा. बता दें कि वनडे में पाकिस्तान के खिलाफ ये भारत की सबसे बड़ी जीत है.

रिजर्व-डे पर दी मात
Asia Cup 2023 में भारत ने पाकिस्तान को सुपर-4 राउंड के मैच 228 रनों से पीट दिया. जहां एक तरफ विराट और केएल राहुल का ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की. वहीं कुलदीप और बूमराह ने शानदार स्पिन से बाबर आजम की टीम के परखच्चे उड़ा दिए. कुलदीप ने मात्र 25 रन देकर 5 विकेट हासिल किए. भारत ने विराट कोहली (नाबाद 122 रन) और केएल राहुल के नाबाद 111 रनों की पारी के दम पर, 2 विकेट खोकर 356 रन का विशाल स्कोर बनाया. वहीं, पाकिस्तानी टीम 32 ओवर में मात्र 128 रानों पर ही सिमट कर रह गई. विराट को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.

पाकिस्तान के खिलाफ सबसे बड़ी जीत
बता दें कि ये पाकिस्तान के खिलाफ अबतक की सबसे बड़ी जीत है. भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव के सामने पाकिस्तानी टीम 32 ओवर में 128 रन ही बना सकी. पेसर हारिस राउफ और नसीम शाह चोटिल होने के कारण बल्लेबाजी नहीं कर सके. वहीं पाकिस्तानी धाकड़ बल्लेबाज फखर जमां 27 रन बनाकर टॉप पर रहे.

ये भी पढ़ेंः दो बच्चों की मां पर चढ़ा आशिकी का बुखार, रील्स बनाते-बनाते प्रेमी संग फरार

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This