दो बच्चों की मां पर चढ़ा आशिकी का बुखार, रील्स बनाते-बनाते प्रेमी संग फरार

Must Read

Bhagalpur News: पबजी पे प्यार के बाद अब रील्स पे प्यार का मामला सामने आया है. दरअसल, बिहार के भागलपुर में दो बच्चों की मां को रील्स बनाते हुए प्यार हो गया. आशिकी की हद तब हो गई जब महिला अपने पति को छोड़ प्रेमी संग फरार हो गई. महिला अपने साथ अपने बच्चों को भी ले उड़ी. भागलपुर के नवगछिया क्षेत्र के रंगरा सहायक थाने में FIR दर्ज कराई गई है. बता दें कि महिला के पीड़ित पति का रो-रो कर बुरा हाल है.

आधार कार्ड बनवाने के बहाने घर से निकली थी महिला
घटना की जानकारी देते हुए महिला के पति ने बताया कि 8 साल पहले सुषमा देवी के साथ उसकी शादी हुई थी. इनके दो बच्चे भी हैं. महिला सोशल मीडिया पर रील बनाती थी. फेसबुक पर उसकी मुलाकात प्रभाष कुमार से हुई थी. प्रभाष कुमार पटना का रहने वाला है. 5 सितंबर की दोपहर उसकी बीबी आधार कार्ड बनवाने निकली थी. इसके बाद वो उसके दोनों बच्चों को स्कूल से लेकर फरार हो गई. वो अपने साथ 7 हजार रुपए, जेवर और अपने सर्टिफिकेट के साथ बच्चों को लेकर गई है. पीड़ित पति ने आगे बताया कि पत्नि को प्रभाष से बात करते हुए कई बार पकड़ा था. इस बात को लेकर दोनों में अक्सर झगड़े भी होते थे. पत्नि ने बच्चों की कसम भी खाई थी.

लोकेशन के आधार पर महिला की तलाश कर रही पुलिस
पीड़ित पति ने पत्नि और उसके प्रेमी के खिलाफ FIR दर्ज कराया है. FIR के बाद पुलिस महिला के मोबाइल लोकेशन का पता लगाने में जुटी है. नवगछिया मुख्यालय डीएसपी सुनील कुमार पांडे ने बताया, “पीड़ित की पत्नी का मोबाइल लोकेशन पता किया जा रहा है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

ये भी पढ़ेंः फिर विवादों में फंसे धीरेंद्र शास्त्री, अब इस समाज को लेकर की अभद्र टिप्पणी; FIR की मांग

Latest News

रूस दौरे पर जाएंगे ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियन, पुतिन से करेगें मुलाकात

Iran Russia Relations:  ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन अगले सप्ताह मास्को दौरे पर जाएगे, जहां वो रूस के राष्ट्रपति...

More Articles Like This