Video: दिल्ली मेट्रो में चार लड़कों का वीडियो हुआ वायरल, ऐसा माहौल आपने नहीं देखा होगा!

Must Read

Delhi Metro Viral Video: दिल्ली मेट्रो को राजधानी का लाइफलाइन कहा जाता है. दिल्ली मेट्रो से प्रतिदिन लाखों की संख्या में लोग यात्रा करते हैं. पिछले कुछ महीनों से दिल्ली मेट्रो काफी सुर्खियों में रही है. कई बार कुछ लड़ाई झगड़े के, तो कई बार अश्लील कृत्य करने के वीडियो वायरल हुए. इतना ही नहीं इन दिनों दिल्ली मेट्रो रील बनाने वालों का अड्डा साबित हो रही है. ऐसे में एक बार फिर से एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है.

ये वीडियो चार लड़कों का है जो मेट्रो के एक कोच को स्टेज बना देते है और ऐसा माहौल बना देते हैं कि आस पास के लोग देखते रह जाते हैं. वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. हालांकि इस वीडियो की लोग तारीफ भी कर रहे हैं.

चार लड़कों का वीडियो वायरल
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि चार लड़कों की एक टोली मेट्रो में जाती है. इसमे से एक युवक के हाथ में गिटार है. इसी के साथ युवक मिलकर एक सुपर हिट गाना आज दिन चढ़ेया.. गाना गा रहा है.

वहीं, जब दूसरा लड़का मांगा जो मेरा है जाता क्या तेरा है… गाता है पूरे कोच का माहौल ही बदल जाता है. कोच में बैठे सभी लोग उसके साथ गाना गुनगुनाने लगते हैं. इस ग्रुप का किसी ने वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायल कर दिया. इन लड़कों की परफॉर्मेंस को यात्रा कर रहे लोग खूब इन्जॉय कर रहे हैं.

20 लाख बार देखा गया वीडियो
आपको बता दें कि लड़कों की टोली का ये वीडियो इंस्टाग्राम पर arjun_bhowmick के नाम के एक यूजर ने शेयर किया है. वहीं, इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है कि जाता क्या तेरा है…दिल्ली मेट्रो सिंगिंग रिएक्शन. दिल्ली मेट्रो के इस वायरल वीडियो को खबर लिखे जाने तक 20 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है.

वहीं, इस वीडियो पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि वो बोल-बोलकर थक जाते हैं कि मेट्रो में संगीत न बजाएं. वहीं, एक दूसरे यूजर ने लिखा कि इससे बाकी यात्रियों को समस्या भी हो सकती है.

यह भी पढ़ें-

काशी को मिलेगी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम की सौगात, वाराणसी में भी खेले जाएंगे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This