UP Weather Update: यूपी के इन शहरों में खुशनुमा रहेगा मौसम, पूर्वांचल में जोरदार बारिश के आसार

Must Read

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी है. प्रदेश में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदलने की उम्मीद है. प्रदेश के कुछ हिस्सों में उमस भरी गर्मी पड़ रही है तो वहीं, कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है. हालांकि इस बीच मौसम विभाग ने बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है. जिससे उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है. उत्तर प्रदेश आंचलिक मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश के सभी हिस्सों में बारिश होने की संभावना है. गुरुवार और शुक्रवार को बारिश होने का पूर्वानुमान जताया जा रहा है. वहीं, 21 सितंबर को भी पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश का सिलसिला चल सकता है.

आईएमडी की मानें तो पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ जगहों पर बारिश के साथ गरज-चमक देखने को मिल सकती है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार गुरुवार से लेकर रविवार तक प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आगामी 26 सितंबर तक मौसम ऐसा ही रहने वाला है. बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी. आने वाले 3 दिनों में तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट देखी जा सकती है.

किन जिलों में हल्की बारिश की संभावना
आज प्रदेश के मुरादाबाद, बिजनौर, मैनपुरी, रामपुर, बदायूं, संभल, अयोध्या, कानपुर देहात, कानपुर नगर, हमीरपुर, जौनपुर, महोबा, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, बस्ती, बलरामपुर, कासगंज, फिरोजाबाद, औरैया, कन्नौज, जालौन, झांसी, रायबरेली, फतेहपुर, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रतापगढ़, अमेठी, सुल्तानपुर, जौनपुर, आजमगढ़, अंबेडकरनगर, संत कबीर नगर, सिद्धार्थनगर, आजमगढ़, गाजीपुर, मऊ, गोरखपुर, और बलिया के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है.

मूसलाधार बारिश से भीगेंगे ये जिले
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के प्रयागराज, शाहजहांपुर, बरेली, चंदौली, श्रावस्ती, संत रविदास नगर, वाराणसी, हरदोई, पीलीभीत, गोंडा, सीतापुर, लखीमपुर, उन्नाव, जिले के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है, मौसम विभाग का कहना है कि इन जगहों पर बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है.

यह भी पढ़ें-

Latest News

07 November 2026 Ka Panchang: शनिवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

07 November 2026 Ka Panchang: 7 नवंबर 2026, शनिवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के साथ दिवाली...

More Articles Like This