Opening Bell: शेयर बाजार में गिरावट बरकरार, सेंसेक्स 300 अंक फिसला, निफ्टी 19,800 नीचे

Must Read

Share Market: शेयर बाजार (Share Bazzar) में लगाता उतार चढ़ाव का क्रम जारी है. हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार (Indian Share Market) में बिकवाली का दौर जारी है. गुरुवार को कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इंडेक्स में भारी गिरावट दर्ज की गई. इसके चलते जहां बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स खुलने के साथ ही करीब 300 अंक फिसल गया.

आईटी सेक्टर के शेयर्स में भारी गिरावट
आपको बता दें कि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 100 अंकों की गिरावट के साथ 19,800 के नीचे आ गया. बैंकिंग सेक्टर (Banking Sector) के शेयर के दाम में थोड़ी तेजी देखने को मिली है. वहीं, अगर आईटी सेक्टर की बात करें, तो उसके शेयर्स में भारी गिरावट देखने को मिल रही है.

घरेलू शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला
दरअसल, प्री-ओपनिंग में घरेलू शेयर बाजार में सेंसेक्स 106.83 अंक की गिरावट के साथ 66,694.01 के लेवल पर कारोबार करते दिखा. इसके बाद निफ्टी 66.25 अंक से फिसलकर 19835.15 के स्तर पर ट्रेड करते दिखा.

Latest News

भारत-नीदरलैंड्स आर्थिक रिश्तों को नई मजबूती, उद्योग मंत्री ने व्यापार और निवेश बढ़ाने पर दिया जोर

India-Netherlands Relations: केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल इस समय नीदरलैंड्स दौरे पर है, जहां उन्होंने समुद्री परिवहन,...

More Articles Like This