Bihar News: अचानक सुखे कुएं में उबलने लगा पानी, कुदरत का करिश्मा देख लोग हैरान; जानिए मामला

Must Read

Bihar News: बिहार के भागलपुर से एक ऐसी घटना प्रकाश में आई है जिसने सभी को हैरान कर के रख दिया है. भागलपुर जनपद के गोराडीह प्रखंड के हरचंडी गांव में एक सूखे कुएं से अचानक पानी उबलने लगा. इस घटना को देखने के बाद स्थानीय निवासी हैरत में पड़ गए. सबसे परेशान करने वाली बात ये थी कि कुंए का पानी जो उबलते हुए दिख रहा था वो छूने पर शीतल था. इस घटना को ग्रामीण दैवीय प्रकोप के तौर पर देख रहे हैं. आइए आपको पूरा मामला बताते हैं.

दरअसल, बिहार राज्य के भागलपुर में ऐसी घटना सामने आई है. यहां पर हरचंडी गांव का एक कुआं चर्चा का केंद्र बना हुआ है. ये कुआं पिछले 20 सालों से सूखा पड़ा था. हाल ही में इस कुएं में अचानक उबलता हुआ पानी निकल रहा है. स्तब्धता इस बात की है कि ये पानी पूरी तरीके से शीतल है. गांव का ही एक युवक इस कुएं में उतरा जिसके बाद पता चला कि कुएं का पानी शीतल है. इस कुएं में देखा जा सकता है कि पानी लगातार उबलते हुए नजर आ रहा है और पानी से ऊपर की ओर दबाव बन रहा है लेकिन जलस्तर भी नहीं बढ़ रहा है.

ग्रामीणों का कहना है कि घर में लगे चंपाकलों में पानी 80 फीट के बाद आता है, लेकिन इस कुएं में पानी महज 25 फीट पर ही आ रहा है. बताया जा रहा है कि ये कुआं 70 साल पुराना है. जब ग्रामीणों ने इस कुएं का जल निकाला और पीया ता पाया कि पानी शीतल है और मीठा है. इस कुएं को देखने के लिए आस पास के गावों से लोग पहुंच रहे हैं. कोई इसको कुदरत का करिश्मा बता रहा है. तो कोई इसे भगवान का चमत्कार बता रहा है.

उधर तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के पीजी केमेस्ट्री लैब के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अशोक झा से जब इस मामले पर बात की गई तो उन्होंने बताया कि पानी के बाहर आने का कारण प्रेशर और टेम्परेचर में वैरिएशन होता है. वहीं, जब उनसे पूछा गया कि पानी के ठंडा होने के पीछे की वजह क्या है तो कहा कि यह उष्मशोषि अभिक्रिया है जिसके कारण पानी ठंडा रहता है.

यह भी पढ़ें-

Latest News

07 November 2026 Ka Panchang: शनिवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

07 November 2026 Ka Panchang: 7 नवंबर 2026, शनिवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के साथ दिवाली...

More Articles Like This