फार्मा की दिग्गज कंपनी Glenmark निरमा के हाथों बिकी, 5,654 करोड़ में दी 75 प्रतिशत हिस्सेदारी

Must Read

Glenmark Pharma: ग्लेनमार्क (Glenmark) भारत की दिग्गज दवा निर्माता कंपनी है. निरमा (Nirma) ने ग्लेनमार्क की सब्सिडियरी ग्लेनमार्क लाइफ साइंसेज की बड़ी हिस्सेदारी खरीद ली है. निरमा ने ग्लेनमार्क लाइफ की 75 फीसदी हिस्सेदारी खरीद ली है. इस मामले में गुरुवार को ग्लेनमार्क बोर्ड ने इसकी जानकारी दी. निरमा से कंपनी की 75 फीसदी हिस्सेदारी देने के लिए 5654 करोड़ में डील हुई है. जानकारी के मुताबिक साल के अंत तक ये डील पूरी हो जाएगी.

कंपनी है ग्लेनमार्क फार्मा की मटीरियल सब्सिडियरी
आपको बता दें कि ग्लेनमार्क फॉर्मास्युटिकल्स (Glenmark Pharmaceuticals Ltd) अपनी अनुषंगी ग्लेनमार्क लाइफ साइंसेज की 75 हिस्सेदारी निरमा को बेचेगी. दरअसल, ये सौदा लगभग 5,651.5 करोड़ रुपये में हो रहा है. कंपनी की तरफ से बृहस्पतिवार को शेयर बाजार में इसकी जानकारी दी गई. कंपनी ने बताया कि वह ग्लेनमार्क लाइफ साइंसेज के 91.89 करोड़ शेयर निरमा को बेचने जा रही है. ये कंपनी ग्लेनमार्क फार्मा की मटीरियल सब्सिडियरी है. निरमा और ग्लेनमार्क की डील 615 रुपये प्रति शेयर में तय हुई है.

75 प्रतिशत हिस्सेदारी निरमा को बेचने की मंजूरी
फिलहाल, ग्लेनमार्क लाइफ साइस की नेट वर्थ 2138 करोड़ रुपये है. इस डील को लेकर कंपनी ग्लेनमार्क फॉमास्युटिकल्स ने बताया, “उनके निदेशक मंडल ने 21 सितंबर, 2023 को हुई बैठक में ग्लेनमार्क लाइफ साइंसेज के 9,18,95,379 शेयर यानी 75 प्रतिशत हिस्सेदारी निरमा लि. को बेचने की मंजूरी दी है.” कुल मिलाकर ये डील 5,651.5 करोड़ रुपये में हुई है. अब देखना है कि ये डील कब तक कंप्लीट होती है.

Latest News

07 November 2026 Ka Panchang: शनिवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

07 November 2026 Ka Panchang: 7 नवंबर 2026, शनिवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के साथ दिवाली...

More Articles Like This