Sensex Opening Bell: शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत, 450 अंक फिसला सेंसेक्‍स

Must Read

Share Market: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी 09 अक्टूबर को घरेलू बाजार की कमजोर शुरुआत हुई. सोमवार को सेंसेक्स 451.9 अंक यानी 0.68 प्रतिशत की गिरावट के साथ 65,525.65 के लेवल पर कारोबार करते दिखा. वहीं निफ्टी 148.10 अंक यानी 0.75 फीसदी की गिरावट के साथ 19505.40 के स्तर पर नजर आ रहा है.

प्री-ओपनिंग में बाजार में गिरावट
प्री-ओपनिंग में भारतीय शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली. आज 09:02 बजे के आसपास सेंसेक्स 702.86 अंक यानी 1.07 फीसदी की गिरावट के साथ 65,291.35 के स्तर पर ट्रेड करते दिखा. वहीं निफ्टी 93.65 अंक यानी 0.48 प्रतिशत की गिरावट के साथ 19558.70 के लेवल पर कारोबार करते दिखा.

कैसा रहेगा आज का शेयर बाजार  

इस्राइल और फिलिस्तीन के बीच युद्ध (Israel Palestine conflict)  होने से ग्‍लोबल मार्केट में निगेटिव प्रभाव दिख सकता है. इस बीच, सोमवार को घरेलू शेयर बाजार में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. वहीं आज अमेरिकी शेयर बाजार में भी नरमी देखने को मिल रही है. Dow Futures में 200 अंक की गिरावट देखी गई है. हालांकि, पिछले सप्‍ताह शुक्रवार को अमेरिकी बाजार तेजी के साथ बंद हुए थे. डाओ 288 अंक, नैस्डैक 211 अंक चढ़कर बंद हुए थे.

विशेषज्ञों की मानें तो इजरायल और फिलिस्तीन के बीच जारी युद्ध के कारण पूरी दुनिया के बाजार में दबाव देखने को मिल सकता है, क्योंकि कच्चे तेल की कीमतों में करीब 5 प्रतिशत का उछाल देखा है. वहीं जापान समेत एशिया के मुख्‍य शेयर बाजारों में आज कारोबारी अवकाश है. बता दें कि गिफ्ट निफ्टी भी गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है. गिफ्ट निफ्टी 19,640 के लेवल पर कारोबार कर रहा है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This