खेल के दौरान खिलाड़ी क्यों चबाते हैं च्युइंगम, वजह जानकर हैरान हो जाएंगे आप

Must Read

Intresting Facts: अगर आप खेल में रुचि रखते हैं, तो अक्सर आपने खिलाड़ियों में एक कॉमन चीज देखी होगी. विराट कोहली से लेकर रोनाल्डो तक सभी में एक बात कॉमन है. खेलते समय उनका मुंह चलता रहता है. ऐसा इसलिए क्योंकि वह खेलने के दौरान च्युइंगम चबाते रहते हैं. शायद आपको लगता हो कि वो स्वैग दिखाने के लिए ऐसा करते हैं, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है. आइए आपको बताते हैं च्युइंगम चबाने के पीछे का रिजन क्या है?

जानिए च्युइंगम चबाने के पीछे का राज
आपके मन में भी ये जानने की जिज्ञासा होगी. आइए हम आपको इसका कारण बताते हैं. शायद आप भी ये फैक्ट्स (Intresting Facts) जानने के बाद आप भी शायद च्युइंगम खाना शुरु कर दें. दरअसल, च्युइंगम खाने से खिलाड़ियों का फोकस बढ़ता है. ऐसा करने से खेल के दौरान उनका ध्यान नहीं भटकता है.

जानिए च्युइंगम का इफेक्ट
जब आप च्युइंगम चबाते हैं, तब हमारे मुंह में मौजूद स्वाद पहचानने वाले रिसेप्टर्स एक्टिव हो जाते हैं. इसके बाद ये रिसेप्टर्स जबड़े को मिल रहे प्रेशर के साथ मिलकर दिमाग को सिग्नल भेजते हैं. सिग्नल मिलते ही दिमाग एक्टिव हो जाता है. इससे पूरी बॉडी अलर्ट रहती है.

शरीर के अलर्ट होते ही दिमाग सामने हो रही चीजों की बहुत बारीकी लेता है. इससे हमारे दिमाग की प्रोसेसिंग पॉवर बढ़ जाती है. इस दौरान दिमाग को खून की जरुरत पड़ती है. तब च्युइंगम दिमाग में खून का बहाव को बढ़ा देता है. इससे फौरन दिमाग का फोकस बढ़ जाता है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This