Sensex Opening Bell: शेयर बाजार में गिरावट या उछाल? जानें आज के सेंसेक्‍स-निफ्टी का हाल

Must Read

Stock Market: वैश्विक बाजार (Global Market) से मिले कमजोर संकेतों के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार की कमजारे शुरुआत हुई है. आज के कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 463.1 अंक लुढ़कर 65,413.92 के लेवल पर ट्रेड करते दिखा है. वहीं दूसरी ओर NSE निफ्टी भी 133.00 अंक की गिर कर 19538 .35 के लेवल पर ट्रेड कर रहा है.

मेटल सेक्‍टर के शेयरों में ज्‍यादा बिकवाली

गुरूवार को शुरुआती कारोबार में मेटल सेक्टर के शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली देखने को मिली है. निफ्टी में बजाज ऑटो के शेयरों में दमदार नतीजों के बाद 4प्रतिशत तक का उछाल देखा गया जबकि विप्रो के शेयर 3% तक गिर गए. बता दें कि इससे पहले बुधवार को बीएसई सेंसेक्स 551 अंक नीचे गिरकर 65,877 के लेवल पर क्‍लोज हुआ था.  एशियाई और अमेरिकी बाजारों में भी निगेटिव संकेत दिखाई दे रहे हैं.

प्री-ओपनिंग में शेयर बाजार

गुरूवार को सुबह प्री-ओपनिंग सेशन में भारतीय शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली. बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज यानी बीएसई सेंसेक्स 253.9 अंक की गिरावट के साथ 65,612.49 के लेवल पर कारोबार करते दिखा. वहीं, NSE निफ्टी 133.75 अंक गिरकर 19573.35 के लेवल पर ट्रेड करते दिखा.

ग्‍लोबल मार्केट का हाल

ऑस्ट्रेलिया का SDP/ASX 200 1.33 फीसदी गिर गया, जापान का निक्केई 225 1.42 प्रतिशत फिसल गया. वहीं  साउथ कोरिया का कोस्पी 1.62 प्रतिशत नीचे आ गया और हांगकांग का हैंग सेंग 1.65 फीसदी नीचे गिर गया. बात करें अमेरिकी बाजारों की तो, अमेरिकी बाजारों में, डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 0.98 फीसदी गिर गया, एसएंडपी 500 1.34 प्रतिशत फिसला. जबकि नैस्डैक कंपोजिट 1.62 प्रतिशत फिसला.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This