Health Tips: भूलकर भी चाय के साथ ना करें इन चीजों का सेवन, हो सकती है गंभीर बीमारी!

Must Read

Health Tips: भारत में चाय केवल पेय ही नहीं बल्कि एक जुनून है. ज्यादातर लोगों के दिन की शुरुआत ही चाय से होती है. सुबह-शाम चाय के साथ कुछ गरमागरम स्नैक्स मिल जाए, तो स्वाद और भी बढ़ जाता है. ये सेहत के लिए अच्छा भी होता है, क्योंकि खाली पेट चाय पीने से एसिडिटी की समस्या हो सकती है. अगर आप भी चाय की चुस्की स्नैक्स के साथ लेते हैं तो, थोड़ा सावधान हो जाइए. क्योंकि चाय के साथ आप हर तरह की चीजें नहीं खा सकते हैं. इससे सेहत पर बूरा असर पड़ता है. आइए आपको बताते हैं कि चाय के साथ किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए…

नींबू का सेवन न करें
हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह के अनुसार, चाय के साथ कभी भी खट्टी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए. हालांकि, अक्सर लोग चाय में नींबू मिलाकर पीते हैं. जिसके कारण उन्हें पेट संबंधी समस्याएं हो सकती हैं. दरअसल, चाय में कैफीन होता है. वहीं नींबू में विटामिन सी मौजूद होता है. जब आप दोनों को एक साथ मिला देते हैं तो, ये एक-दूसरे का असर कम कर देते हैं. इसके अलावा नींबू का एसिड और चाय में मौजूद तनिक तत्व बहुत नुकसानदायक होते हैं. इससे पेट में ऐंठन और सूजन हो सकती है.

ये भी पढ़ें- केले के छिलके को फेंकने के बजाय ऐसे करें इस्‍तेमाल, बढ़ जाएगी पैरों की खूबसूरती

हल्दी वाली चीजें
चाय में मौजूद कैफीन हमें ऊर्जावान बनाए रखने में मदद करता है. अगर आप चाय के साथ हल्दी वाले खाद्य-पदार्थों का सेवन करते हैं तो, कब्ज और गैस जैसी समस्या हो सकती है. क्योंकि हल्दी गरम होती है. जिसकी वजह से आपको चक्कर और पसीना हो सकता है. इसलिए बेहतर है कि कभी भी चाय के साथ हल्दी से बने स्नैक्स का सेवन न करें.

तली-भुनी चीजें
अक्सर लोग चाय के साथ गरमा-गरम पकौड़े या तली-भुनी चीजें खाते हैं. पकोड़े डीप फ्राई होते हैं, जिसका चाय के साथ सेवन करने से सेहत को नुकसान पहुंचता है. दरअसल, पकौड़े बेसन से बनते हैं, जिससे आपको पेट संबंधी कई गंभीर समस्याएं हो सकती हैं.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी, विधि, तरीक़ों पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. इसकी पुष्टी The Printlines नहीं करता है.)

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This