सिनेमाघरों में Animal की एंट्री, तोड़ सकती है कई रिकॉर्ड, गदर 2 के एक्‍टर बोले- मेरे भाई ने हिला दी पूरी दुनिया   

Must Read

Animal Movie Release:  रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘एनिमल’ आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो ही गई है. फिल्‍म के रिलीज (Animal Movie Release) होने के बाद उसका पहला रिव्यू आलिया भट्ट ने शेयर किया है. एक्ट्रेस ने फिल्म को ‘आउटस्टैंडिंग और काफी खतरनाक’ बताया.

रिलीज से पहले ही फिल्‍म ने की करोड़ों की कमाई

‘एनिमल’ के धांसू ट्रेलर रिलीज के बाद से ही इसे देखने के लिए ऑडियंस में काफी बेताबी देखी जा रही थी. फिल्म की फर्स्ट डे फर्स्ट शो लिए बंपर एडवांस बुकिंग भी हुई है. आपको बता दें कि ‘एनिमल’ की एडवांस बुकिंग इसकी रिलीज के 6 दिन पहले ही शुरू हो गई थी और इस दौरान फिल्म के बंपर प्री टिकट बिके थे. 

वहीं बात करें इस फिल्‍म की कमाई की तो ‘एनिमल’ ने रिलीज से पहले ही प्री टिकट सेल में करीब 20 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है. ऐसे में एडवांस बुकिंग के आंकड़े देखते हुए इसके बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग डे पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई करने की उम्मीद है. 

60 करोड़ से ज्यादा की ओपनिंग करने की उम्‍मीद

संदीप रेड्डी वांगा के डायरेक्शन में बनी फिल्‍म एनिमल को सिनेमाघरों में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है. दिल्ली से लेकर मुंबई तक के सिनेमाघरों में ऑडियंस की भारी भीड़ देखी गई. वहीं, एनिमल की पहले दिन की कमाई के अनुमानित आंकड़े भी आ गए हैं. सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के अनुसार रणबीर कपूर स्टारर और संदीप रेड्डी वांगा निर्देशित फिल्म रिलीज के पहले दिन घरेलू बाजार में करीब 60 करोड़ से ज्यादा की ओपनिंग कर सकती है.

बॉबी देओल की सनी देओल ने की तारीफ

वहीं, एनिमल के रिलीज के बाद ‘गदर 2’  के एक्टर सनी देओल ने बॉबी देओल की परफॉर्मेंस की जमकर तारीफ की. उन्‍हानें इंस्टाग्राम पर बॉबी संग अपनी एक तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा कि ” मेरे छोटे भाई ने दुनिया को हिलाकर रख दिया है, ऑल गन्स फायरिंग में एनिमल को सफलता!”

बता दें फिल्‍म ‘एनिमल’ का डायरेक्शन संदीप रेड्डी वांगा ने किया है. फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा अनिल कपूर, रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल तथा शक्ति कपूर, सुरेश ओबेरॉय समेत कईं कालाकारों ने अहम किरदार की भूमिका निभाई है. फिल्म सिनेमाघरों में आज यानी एक दिसंबर को हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषा में रिलीज हुई है. 

यह भी पढ़े:-Bank Holiday: दिसंबर में छुट्टियों की बौछार, केवल इतने दिन ही खुलेंगे बैंक, फटाफट देखिए लिस्ट

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This