Accident: बठिंडा में सड़क हादसा, ADGP लॉ एंड ऑर्डर के भांजे सहित दो की मौत

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bathinda Accident: पंजाब से भीषण सड़क हादसे की खबर आ रही है. शुक्रवार की देर राय यहां बठिंडा में माल रोड पर एक तेज रफ्तार होंडा सिटी कार डिवाइडर से टकराने के बाद यूनिपोल से टकरा गई. इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गई. जबकि दो घायल हो गए.

मृतकों में पंजाब के एडीजीपी लॉ एंड आर्डर गुरिंदर ढिल्लों का भांजा अमोलवीर और राजन जस्सल शामिल हैं. वहीं संकेत एवं रिधम गंभीर रूप में घायल हो गए. दोनों का उपचार एक निजी अस्पताल में चल रहा है. बताया जा रहा है कि चारों युवक आदेश यूनिर्वसिटी में पढ़ते थे.

अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई कार
जानकारी के मुताबिक, अमोलवीर सिंह अपने दोस्त राजन जस्सल, संकेत, रिधम के साथ शुक्रवार की देर रात माल रोड पर अपनी होंडा सिटी कार में जा रहा था. इसी दौरान रफ्तार अधिक होने की वजह से कार अनियंत्रित हो गई और पहले डिवाइडर और फिर बाद में यूनिपोल से टकरा गई.

दो लोगों की मौके पर हुई मौत
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चालक के साइड का हिस्सा पूरी तरह से क्ष्रतिग्रस्त हो गया. चालक सीट पर बैठे अमोलवीर सिंह ढिल्लों औैर बगल में बैठे राजन जस्सल की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि संकेत और रिधम गंभीर रूप से घायल हो गए.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को प्राइवेट अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां पर उनका उपचार चल रहा. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

Latest News

18 October 2026 Ka Panchang: रविवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

19 अक्टूबर 2026, सोमवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि सुबह 10 बजकर 52 मिनट तक रहेगी. इसके...

More Articles Like This