Maharashtra: रायगढ़ में सड़क हादसा, बस पलटी, दो लोगों की मौत, 55 घायल

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Maharashtra: मुम्बई से भीषण सड़क दुर्घटना की खबर आ रही है. बताया जा रहा है कि यात्रियों से भरी एक बस हादसे का शिकार हो गई. इस हादसे में जहां दो लोगों की मौत हो गई.वहीं चार दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई.

अनियंत्रित होकर पलटी बस
मिली जानकारी के अनुसार, रायगढ़ के मानगांव थाना क्षेत्र के ताम्हाणी घाट इलाके में शनिवार की की सुबह एक तेज रफ्तार ट्रैवल्स बस अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे के बाद बस में सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई.

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस
घटना के बाद आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे. तत्काल पुलिस को घटना की सूचना देने के बाद बस में फंसे लोगों को निकालने में जुट गए. कुछ देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को अस्पताल भेजवाने में जुट गई. बताया जा रहा इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है. जबकि 55 लोग घायल हुए है.

Latest News

पीएम मोदी ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को 1330 दोहों वाली कौन सी किताब गिफ्ट की? जानें इसका रूस से क्या है कनेक्शन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को प्रसिद्ध तमिल कृति ‘तिरुक्कुरल’ का रूसी अनुवाद भेंट किया. 133 अध्यायों और 1,330 दोहों वाली इस रचना का संबंध भारत और रूस के पुराने साहित्यिक जुड़ाव से भी बताया जाता है.

More Articles Like This