Ram Mandir Song: रामलला के प्राण प्रतिष्ठा से पहले कैलाश खेर का नया गाना रिलीज, सुनकर हो जाएंगे भाव विभोर

Shubham Tiwari
Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shubham Tiwari
Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Ram Mandir Song: आज यानी 16 जनवरी से अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की शुरुआत हो चुकी है. 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी. इसको लेकर राम भक्तों में उत्साह का माहौल है. इस बीच गायक कैलाश खेर का राम भक्तों के हृदयों में फिर से उमंग का संचार करने और अयोध्या के भव्य राम मंदिर के प्रति उत्साह जगाने वाला एक भाव विभोर कर देने वाला ‘राम का धाम’ गाना रिलीज हुआ है. यह गाना श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर देगा.

भक्ति का सागर है यह गाना

आपको बता दें कि इस इस गाने में कारसेवा से लेकर राम मंदिर बनने तक की पूरी कहानी है. इस गाने को कैलासा एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड और कैलासा रिकॉर्ड्स ने “राम का धाम एंथम” रिलीज किया है. यह गीत अयोध्या के राम मंदिर का एक गीत है. जो भव्य राम मंदिर के प्रति उत्साह पैदा कर देगा. अनु मलिक के संगीत निर्देशन और कैलाश खेर के मधुर स्वर में यह गीत न केवल एक कलात्मक रचना है, बल्कि राम भक्ति का सागर भी है. आप भी सुनिए राम मंदिर का ये भाव विभोर कर देने वाला गाना…

BJP ने किया शेयर

बता दें कि कैलाश खेर के इस गाने को शेयर करते हुए बीजेपी ने लिखा, ”बोलो जय श्री राम…मर्यादा की मूरत राम, पूर्ण पुरुष की सूरत राम. व्याकुल चिंतित मेरे हृदय का, एक मात्र वही विश्राम. राम राम राम बोलो जय श्री राम. गायक कैलाश खेर की आवाज़ में सुनिए कारसेवा और पुनर्निर्माण से लेकर राम मंदिर बनने तक की पूरी कहानी.”

Latest News

Maha Ashtami 2026: महाअष्टमी के दिन करें दुर्गा सप्‍तशती के इन मंत्रों का जाप, मिलेगा 9 दिनों के पूजा का फल

Maha Ashtami 2026: शक्ति के उपासना का पर्व नवरात्रि चल रहा है. मां दुर्गा के भक्त कृपा पाने के...

More Articles Like This