OMG! AC कोच में किसानों ने किया ऐसा काम, ट्रेन से निकलने लगा धुआं; RPF से लेकर GRP तक हैरान

Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Kanpur Dehat/सलीम सिद्दीकी: ज्यादातर लोग ट्रेन से यात्रा करना पसंद करते हैं. ट्रेन में यात्रा के दौरान कुछ सावधानियों का खास ध्यान देना होता है. रेलवे की ओर से हमेशा इस बात की जानकारी दी जाती है कि ट्रेन से यात्रा के दौरान कभी भी ज्वलनशील पदार्थ लेकर यात्रा ना करें.

रेलवे की इस कड़ाई के बाद भी कुछ लोग अपनी आदत से बाज नहीं आते हैं. एक ऐसा ही मामला आज कानपुर से सामने आया है. जहां पर ट्रेन की AC M1 कोच में अचानक धुंए का गुबार देखने को मिला. धुंए का गुबार देखने के बाद यात्री डर गए. धुंआ इतना ज्यादा था, कि देखते ही देखते पूरे कोच को अपनी आगोश मे ले लिया.

जब एसी कोच में फैला धुंआ…

दरअसल, मेरठ से प्रयागराज जा रही संगम एक्सप्रेस (14164) में उस समय हड़कंप मच गया, जब AC कोच के M1 में धुए का गुबार ने पूरे कोच को अपनी आगोश में ले लिया. AC कोच मे धुआँ देख यात्रियों के होश उड़ गए. आनन फ़ानन मे रेलवे के आला अधिकारियो को खबर दी गयी. इसके बाद अधिकारियों ने संगम एक्सेप्रेस को रुकवाया और कोच की चेकिंग की. इस जांच में पता चला कि ठंड से बचाव के लिए किसान यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और कार्यकर्ताओ ने अंगीठी जलाई हुई थी और आग ताप रहे थे. इसको देखने के बाद अधिकारियों के भी होश उड़ गए. बाद में इंस अंगेठी की आग को बुझाया गया और अंगेठी को बाहर फेंका गया.

कहां थे टीटी?

बता दें कि संगम एक्सप्रेस के AC के M-1 कोच में किसान यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष समेत सेकड़ो कार्यकर्ता सफर कर रहे थे. कंट्रोल रूम में सूचना मिली कि कोच के अंदर से धुआँ आ रहा है. जिसके बाद ट्रेन मे सफर करने वाले सभी यात्री दहशतज़दा हो गए. सभी यात्रियों के ज़हन मे बर्निंग ट्रेन का मंज़र नज़र आने लगा. यात्रियों मे अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया. बाद में जैसे ही झींझक पहुंची, वहां पर पूरे ट्रेन चेक की गयी, जिसमें पता चला कि तो पता चला कि किसान यूनियन के लोग अंगीठी जलाकर ताप रहे हैं धुँआ उसी अंगेठी से निकल रहा है. वहीं, सबसे हैरान कर देने वाली बात यह रही कि किसी टीटी को भी इस बात की भनक नहीं लगी कि कोच में अंगेठी जलाई जा रही है.

यात्रियों ने राहत की सांस

जब झींझक में ट्रेन रूकी उसके बाद यात्रियों को उतारा गया, अंगेठी को बुझा कर फेका गया. बाद में कोच की चेकिंग भी की गई. इसके बाद गाड़ी को रवाना किया गया. झींझक से चलने के बाद गाड़ी जैसे ही कानपुर सेंट्रल के प्लेटफार्म 5 पर पहुंची, तो स्टेशन डायरेक्टर, AC, सीओ जीआरपी, आरपीएफ और जीआरपी का फोर्स भी पहुंची. इसके बाद फिर से पूरे ट्रेन के चेक किया गया. पूरे ट्रेन में और कोई अंगेठी नहीं मिली. हालांकि इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हो पाई. जांच के बाद ट्रेन को प्रयागराज के लिए रवाना किया गया. ट्रेन में आरपीएफ और जीआरपी स्कोर्ट भी गया है. जिससे कि रास्ते मे किसी तरह का विवाद न ही या माहौल खराब न हो सके.

यह भी पढ़ें: Akhand Path in Ayodhya: अयोध्या में तीन दिनों तक अखंड पाठ करेंगे सिख समुदाय के लोग, जानें क्या है प्राण प्रतिष्ठा से कनेक्शन?

Latest News

25 October 2026 Ka Panchang: रविवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 25 October 2026: 25 अक्टूबर 2026, रविवार को शरद पूर्णिमा का व्रत रखा जाएगा. हिंदू धर्म में शरद...

More Articles Like This