Desert Knight: भारत, फ्रांस और UAE की वायु सेना ने किया अभ्यास, इन एयरक्राफ्ट ने लिया हिस्सा

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Desert Knight: भारतीय वायुसेना ने फ्रांस वायुसेना और यूएई वायुसेना के साथ मिलकर डेजर्ट नाइट नाम से एक संयुक्त अभ्यास किया. यह अभ्यास गणतंत्र दिवस समारोह से 3 दिन पहले मंगलवार को आयोजित किया गया. इस अभ्यास में फ्रांस की ओर से रफाल लड़ाकू विमान और मल्टी रोल टैंकर ट्रांसपोर्ट ने हिस्सा लिया.

जबकि, यूएई की ओर से एफ-16 ने योगदान दिया. ये विमान यूएई के अल धफरा एयरबेस से संचालित होते थे. IAF दल में Su-30 MKI, MiG-29, जगुआर, AWACS, C-130-J और एयर टू एयर रिफ्यूलर विमान शामिल थे .भारतीय FIR में अभ्यास अरब सागर के ऊपर आयोजित किया गया था, जिसमें IAF विमान बेस से संचालित हो रहे थे.

इस अभ्यास का मुख्य केंद्र क्या है?
एक्सरसाइज डेजर्ट नाइट का मुख्य केंद्र तीनों वायु सेनाओं के बीच तालमेल और अंतरसंचालनीयता बढ़ाने पर था. अभ्यास के दौरान हुई बातचीत से प्रतिभागियों के बीच परिचालन ज्ञान, अनुभव और सर्वोत्तम प्रथाओं के आदान-प्रदान की सुविधा मिली.इस तरह के अभ्यास भारतीय वायुसेना की शक्ति को प्रदर्शित करने के अलावा, क्षेत्र में बढ़ती राजनयिक और सैन्य बातचीत का संकेत देते हैं.

ये भी पढ़े: US: वर्जीनिया में जबरन मजदूरी कराने के मामले में भारतीय मूल के दंपति को ठहराया गया दोषी, यह मिली सजा

Latest News

गाजियाबाद पुलिस चौकी धमाके में आतंकी एंगल की एंट्री! ‘तहरीक-उल-मुजाहिदीन’ ने ली जिम्मेदारी, पोस्ट से मचा हड़कंप

Ghaziabad Police Chowki Blast: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में पुलिस चौकी पर हुए धमाके के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क...

More Articles Like This