Stock Market: शेयर बाजार की शानदार शुरुआत, जानिए सेंसेक्स-निफ्टी की ओपनिंग लेवल

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार (Stock Market) की शानदार शुरुआत हुई है. ग्‍लोबल मार्केट के मिले पॉजिटीव संकेतों के बीच बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी (Sensex-Nifty) मजबूत उछाल के साथ कारोबार करते नजर आए.

सेंसेक्‍स निफ्टी का हाल

इस दौरान सेंसेक्स करीब 710.62 अंक यानी 0.99 प्रतिशत उछलकर 72,351.99 के पार पहुंच गया है.वहीं दूसरी ओर बीएसई निफ्टी को 21900 लेवल से ऊपर कारोबार करते देखा गया. स्‍टॉक मार्केट में आईटी, पीएसयू बैंक, रियल्टी और मीडिया सेक्टर में सबसे ज्यादा खरीदारी देखने को मिली. वहीं भारतीय रिजर्व बैंक की सख्ती के बाद पेटीएम के शेयरों के भाव आज भी 20 प्रतिशत तक फिसल गए. दो दिन में ही पेटीएम के शेयरों में 40 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है.

ये भी पढ़ें :- Petrol Diesel Prices: कहीं महंगा, तो कहीं सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, जानें आपके शहर में क्या है नई कीमत?

आज इन कंपनियों के जारी होंगे दिसंबर तिमाही के नतीजे:

व्यक्तिगत शेयरों में – बैंक ऑफ इंडिया, डेल्हीवेरी, इंडिगो, एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस, मेडप्लस हेल्थ सर्विसेज, महिंद्रा हॉलीडेज, रेटगेन ट्रैवल टेक्नोलॉजीज, एनआईआईटी, सुंदरम फास्टनर्स, टाटा मोटर्स, टोरेंट फार्मा, टीटागढ़ रेल सिस्टम्स, टीटीके हेल्थकेयर, यूपीएल और व्हर्लपूल के शेयर आज फोकस में रहेंगे क्योंकि ये कंपनियां आज तीसरी तिमाही के नतीजों का ऐलान करेगी.

वैश्विक संकेत

आज एशियाई शेयरों में तेजी देखने को मिली है. हैंग सेंग और कोस्पी में 1.2 प्रतिशत से अधिक की बढ़त दर्ज हुई. निक्केई और स्ट्रेट्स टाइम्स में 0.8 प्रतिशत की बढ़त आई, जबकि ताइवान में 0.3 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई.

गुरुवार को, अमेरिकी बाजार मजबूत लाभ के साथ बंद हुए, क्योंकि व्यापारियों ने अपना ध्यान मार्च में दरों में कटौती की संभावित कमी से हटाकर कॉर्पोरेट आय पर केंद्रित कर दिया. डाउ जोंस में 1 प्रतिशत की तेजी दिखी. एसएंडपी 500 और नैस्डैक 1.3 प्रतिशत तक चढ़ गए.

ये भी पढ़ें :- Gold Silver Price Today: आज बढ़ी सोने की चमक, चांदी लुढ़की; जानिए आज का भाव

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This