Stock Market: मंगलवार को कैसे खुला शेयर बाजार? जानिए सेंसेक्स-निफ्टी का हाल

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: वैश्विक बाजार से मिले-जुले संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ खुले. हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को भारतीय बेंचमार्केट इंडेक्स मुनाफा वसूली के कारण लाल निशान से नीचे लुढ़क गए. हालांकि खरीदारी लौटने से बेंच मार्केट इंडेक्स फिर हरे निशान पर वापस लौट आए. शुरुआती कारोबार के दौरान इफोसिस, टीसीएस और एचसीएल टेक के शेयरों में खरीदारी से स्‍टॉक मार्केट को मजबूती मिली.

सेंसेक्स-निफ्टी का हाल

आज सुबह 10 बजकर 09 मिनट पर बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज यानी बीएसई सेंसेक्स 287.40 अंक यानी 0.40 प्रतिशत की बढ़त के साथ 72,018.82 के लेवल पर ट्रेड करते दिखा. वहीं दूसरी तरफ एनएसई निफ्टी इस दौरान 82.55 अंक यानी 0.38 प्रतिशत की बढ़त के साथ 21,854.25 के लेवल पर ट्रेड करते दिखा.

30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स के शेयरों में पावर ग्रिड, एनटीपीसी, जेएसडब्ल्यू स्टील, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एक्सिस बैंक के शेयर गिरावट के साथ खुले, जबकि एचसीएल टेक, भारतीय एयरटेल, टीसीएस, अल्ट्राटेक सीमेंट और मारुति के शेयर बढ़त के साथ ओपेन हुए.

बात करें एकल शेयरों की तो जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयरों में 7 प्रतिशत की गिरावट आई. सोमवार को कंपनी ने स्पष्ट किया था कि वह संकटग्रस्त वन 97 कम्युनिकेशंस के अधिग्रहण के लिए किसी भी बातचीत में शामिल नहीं है. तीसरी तिमाही के परिणामों के बाद बीएसई सेंसेक्‍स के शेयर 7 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले. सेक्टरवार बात करें तो मंगलवार के दिन निफ्टी आईटी में 1.4 प्रतिशत मजबूत हुआ, जबकि निफ्टी ऑटो में 0.6 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली. वहीं, निफ्टी बैंक, फाइनेंशियल सर्विसेज, मेटल और रियल्टी सेक्टर के शेयर गिरावट के साथ ओपेन हुए.

ये भी पढ़ें :- Petrol Diesel Prices: नोएडा में महंगा, तो पटना में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, जानें आपके शहर में क्या है नई कीमत?

Latest News

Delhi में 5 अप्रैल को सोल्जराथन का होगा भव्य आयोजन, CMD उपेंद्र राय और जनरल वी.के. सिंह करेंगे फ्लैग ऑफ, Bharat Express पर होगा...

Soldierathon Delhi 2026: राजधानी दिल्ली एक बार फिर देशभक्ति, फिटनेस और सामाजिक संवेदना के अद्भुत संगम की साक्षी बनने...

More Articles Like This