Mithun Chakraborty: मिथुन चक्रवर्ती की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

नई दिल्लीः हिंदी सिनेमा के जाने-माने अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि एक्टर की तबीयत बिगड़ गई है. उन्हें कोलकाता के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.

जानकारी के अनुसार, मिथुन चक्रवर्ती के सीने में तेज दर्द और बैचेनी की शिकायत हुई. जिसके चलते उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराना पड़ा है. अपने पिता की तबीयत को लेकर एक्टर महाअक्षय चक्रवर्ती का ताजा बयान भी सामने आया है.

मिथुन चक्रवर्ती का स्वास्थ्य हुआ खराब
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शनिवार सुबह मिथुन चक्रवर्ती की तबीयत बिगड़ने की सूचना सामने आई है. इसकी वजह से एक्टर के सीने में तेज दर्द उठा और उनको काफी बैचेनी होने लगी. इस वजह से उन्हें कोलकाता के एक निजी अस्पताल में ले जाना पड़ा है.

ई टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, मिथुन चक्रवर्ती की हेल्थ को लेकर उनके बेटे महाअक्षय चक्रवर्ती ने बड़ी जानकारी दी है. उन्होंने अपने पिता के स्वास्थ्य को लेकर बताया है, केवल उनके (मिथुन चक्रवर्ती) रूटीन चैकअप को मद्देनजर रखते हुए हॉस्पिटल लाया गया है.

उनकी हालत एक दम ठीक है और जल्द ही उन्हें घर भी वापस ले जाया जाएगा. इस तरह से महाअक्षय चक्रवर्ती ने बड़ा बयान दिया है. इससे ये साफ जाहिर होता है कि मिथुन की तबीयत कोई ज्यादा खराब नहीं है. एक्टर के फैंस फिर भी उनके अच्छे स्वास्थ्य को लेकर भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं.

अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को मिला पद्म भूषण
73 वर्ष के अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को बीते महीने भारत सरकार के खास सम्मान के लिए चुना गया है. पद्म अवॉर्ड्स की घोषणा के दौरान मिथुन को पद्म भूषण के लिए चुना गया है. इस बड़ी उपलब्धि को हासिल करने के बाद मिथुन चक्रवर्ती ने सोशल मीडिया पर भारत सरकार और फैंस का शुक्रिया अदा किया. साथ ही इस विशेष सम्मान को पाने पर उन्होंने खुशी भी जाहिर की.

Latest News

25 October 2026 Ka Panchang: रविवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 25 October 2026: 25 अक्टूबर 2026, रविवार को शरद पूर्णिमा का व्रत रखा जाएगा. हिंदू धर्म में शरद...

More Articles Like This