Sikkim: भीड़ में घुसा बेकाबू टैंकर, तीन की मौत, बीस घायल

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

गंगटोकः सिक्किम से भीषण सड़क हादसे की खबर आ रही है. यहां शनिवार की देर शाम राज्य के गंगटोक जिले के रानीपूल में एक तम्बोला कार्यक्रम में बेकाबू टैंकर ने कई लोगों को रौंद दिया. इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई. जबकि 20 लोग घायल हो गए. घायलों को मणिपाल अस्पताल ले जाया गया.

घायलों का अस्पताल में चल रहा उपचार
गंगटोक के जिला मजिस्ट्रेट तुषार निखारे ने घटना की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि शनिवार शाम देर शाम करीब 7 बजकर 30 मिनट पर रानीपुर में तंबोला कार्यक्रम चल रहा था. इसी दौरान कार्यक्रम में एक ट्रक वहां घुस गया, जिससे 3 लोगों की मौत हो गई और करीब 20 लोग घायल हो गए. उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल, सभी निगरानी में हैं.

सिक्किम सरकार ने किया पांच लाख के मुआवजे का ऐलान
डीएम तुषार ने कहा कि मरीजों की चिकित्सा पर पूरा ध्यान दिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि हम मौत की संख्या में वृद्धि नहीं होने देंगे. सिक्किम सरकार ने मृतकों के परिजनों के लिए 5 लाख के मुआवजे का ऐलान किया है.

डीएम ने कहा
डीएम ने कहा किमुख्यमंत्री के निर्देशन में सिक्किम सरकार ने पहले ही घोषणा कर दी है कि मुख्यमंत्री राहत कोष से 5 लाख का भुगतान दिया जाएगा. मणिपाल अस्पताल में उपचार कराने वाले मरीज का सारा खर्च भी राज्य सरकार द्वारा ही किया जाएगा. यदि किसी गंभीर रोगी को राज्य के बाहर रेफर करना पड़ता है, जिसका इलाज यहां उपलब्ध नहीं हो सकता है, तो उसका खर्च भी राज्य सरकार द्वारा किया जाएगा.

डीएम निखारे ने आगे कहा कि मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि हम पुलिस अधिकारियों के अनुसार विवरण मिलने के बाद पूरी जानकारी देंगे. दुर्घटनाग्रस्त वाहन सिक्किम मिल्क यूनियन के साथ पंजीकृत था. डीएम ने कहा कि प्रारंभिक रिपोर्टों के मुताबिक, वाहन अब संघ से जुड़ा नहीं है और पहले ही नीलाम कर दिया गया था.

Latest News

Delhi में 5 अप्रैल को सोल्जराथन का होगा भव्य आयोजन, CMD उपेंद्र राय और जनरल वी.के. सिंह करेंगे फ्लैग ऑफ, Bharat Express पर होगा...

Soldierathon Delhi 2026: राजधानी दिल्ली एक बार फिर देशभक्ति, फिटनेस और सामाजिक संवेदना के अद्भुत संगम की साक्षी बनने...

More Articles Like This